{"_id":"5a6c89514f1c1bff388b4add","slug":"41517062481-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या हो तो पहले बताएं, बाद में कार्रवाई होगी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या हो तो पहले बताएं, बाद में कार्रवाई होगी : डीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 27 Jan 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा के लिए प्राचार्यों की बैठक हुई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा की तैयारियों के लिए डीएम राजीव रौतेला ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान डीएम ने कहा कि यदि कहीं पर भी कोई समस्या हो तो इसे पहले ही बता दिया जाए, परीक्षा के दौरान गड़बड़ी मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शत प्रतिशत नकलविहीन परीक्षा की तैयारी का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराने में केंद्र व्यवस्थापक एवं इनविजलेटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश का यह प्रमुख जनपद है, इसलिए सभी अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करें। परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक भीड़ न हो, लोग खिड़कियों या दीवारों के पास एकत्र न हों। डीएम ने कहा कि पूरे जिले को 23 सेक्टर तथा 10 जोन में बांटा गया है। यहां सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट तैनात हाेंगे।
इसके अलावा पांच सचल दल एवं एक पेट्रोलिंग सचल दल गठित है। जिला विद्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय तथा राजकीय जुबिली इंटर कालेज में कंट्रोल रूम स्थापित होगा। जिले में छह संवेदनशील परीक्षा केंद्र है। शहरी क्षेत्र के लिए एडीएम सिटी रजनीश चन्द्र तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ प्रभारी होंगे। कहा कि इन व्यवस्थाओं के बावजूद यदि कोई समस्या हो तो संबंधित थानाध्यक्ष, सीओ, एसडीएम को सूचित कर सकते हैं।
विज्ञापन
‘छोटी सी छोटी घटना की तत्काल सूचना दें’
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने कहा कि पूरे परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। एसटीएफ भी सक्रिय रहेगा। सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखे जाएंगे। बाहर से आकर परीक्षा देने वाले केंद्र पर विशेष निगाह रहेगी। छोटी सी छोटी घटना की तत्काल सूचना दें। जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञान प्रकाश भदौरिया ने बताया कि कुल 170057 विद्यार्थी है जिसमें हाईस्कूल में 84108 तथा इंटर मीडिएट में 69120 संस्थागत है। व्यक्तिगत परीक्षार्थी हाईस्कूल में 9375 तथा इंटर में 7454 परीक्षार्थी है।