{"_id":"5a6a0db94f1c1b7e268b65c1","slug":"41516899769-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में की गई चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में की गई चेकिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।
गोरखपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई। गुरुवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर मंजूर अली अंसारी की देखरेख में डॉग स्क्वॉड ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पार्सल घर और ट्रेनों में सघन चेकिंग की। यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई।
टीम ने सबसे पहले प्लेटफॉर्म दो पर चेकिंग शुरू की। इसके बाद प्लेटफॉर्म दो और पार्सल घर पर चेकिंग की गई। टीम ने पुणे एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस में भी चेकिंग की। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला तो आरपीएफ के जवानों ने राहत महसूस की। चेकिंग करने वालों में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह, एसआई मुकेश पासवान, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।