{"_id":"5a2d4eb04f1c1bc45b8bb2b9","slug":"41512918704-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की बेटियों का दोहरे खिताब पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की बेटियों का दोहरे खिताब पर कब्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। 64वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय सीनियर एवं सब जूनियर बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता के दोहरे खिताब पर स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की बेटियों ने कब्जा जमाया है। मंगलवार को खिताबी भिड़ंत में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की सीनियर बालिका टीम ने लखनऊ मंडल को 3-1 और सब जूनियर वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की बालिका टीम ने लखनऊ मंडल को 2-1 गोल से पराजित किया।
एमएसआई इंटर कॉलेज में बालक वर्ग के सीनियर मुकाबले में फैजाबाद मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 1-0 और सब जूनियर वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, लखनऊ मंडल को 1-0 से हराकर विजेता बनी। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया तथा विशिष्ट अतिथि महबूब सईद चीफ स्टाफ आफिसर नागरिक सुरक्षा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। एमएसआई प्रधानाचार्य जफर अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया। तीसरे स्थान के लिए सीनियर वर्ग बालिका में लखनऊ मंडल ने कानपुर को 3-0, बालिका में मेरठ ने मुरादाबाद को 1-0, सब जूनियर बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने इलाहाबाद मंडल को 1-0, और बालक वर्ग में वाराणसी मंडल ने मुरादाबाद को 6-0 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।
निर्णायक की भूमिका एसवाई जफर, गुलाम सरवर, मेराज अहमद, नेहा सिंह, सुहेल अहमद, अमीरुद्दीन, एसएन शर्मा, श्वेता शाही, शालिनी विश्वकर्मा, वसीम अहमद, मनोज, दराब अख्तर ने निभाई। समापन समारोह में नोडल अधिकारी ओमदत्त सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक और आयोजन सचिव नियाज अहमद, अफजाल अहमद, डॉ. इस्तफा, मंजूर आलम, रेहान तसनीम, शाहिद नबी, अरुणेंद्र पांडेय, केके जायसवाल आदि मौजूद थे।