फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर निगम पर भाजपा का कब्जा बरकरार

नगर निगम पर भाजपा का कब्जा बरकरार

Fri, 01 Dec 2017 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 01 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम पर भाजपा का कब्जा बरकरार
जीत के बाद सीताराम जायसवाल। - फोटो : Amar Ujala
मेयर की कुर्सी पर लगातार तीसरी बार भाजपा का कब्जा बरकरार रहा। भाजपा प्रत्याशी सीताराम जायसवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के राहुल गुप्ता को 75,972 वोट से हराकर विजयी हुए। उन्हें 1,46,187 मत मिले, जबकि राहुल को 70,215 वोट। मेयर के लिए कुल 3,06,351 वोट पड़े थे। 2012 में भाजपा से डॉ. सत्या पांडेय और 2007 में अंजू चौधरी ने मेयर के पद पर जीत हासिल की थी। 17 साल बाद मेयर की कमान पुरुष के हाथ में आई है। 2002 में मेयर किन्नर आशा देवी ने निर्दल के तौर पर जीत हासिल की थी। वहीं आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर तीन पर भाजपा, तीन निर्दलीय, एक बसपा और एक सीट पीस पार्टी के खाते में गई है।
विज्ञापन


नगर निगम के चुनाव में सपा के राहुल गुप्ता को छोड़ कोई भी प्रत्याशी जमानत बचाने भर भी वोट नहीं जुटा पाया। 2,768 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। बसपा प्रत्याशी हरेंद्र यादव को 34,354 और कांग्रेस के राकेश यादव को 27,113 मत मिले। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना में डाक मतपत्रों से ही सीताराम ने बढ़त बना ली थी जो अंतिम 25 राउंड की गिनती तक जारी रही। 14 राउंड की गिनती में ही सीताराम ने करीब 55 हजार वोटों की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके साथ ही जहां भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया वहीं हार को लेकर आश्वस्त हो चुके कांग्रेस, सपा और बसपा समेत सभी प्रत्याशी मतगणना स्थल छोड़कर निकल गए।
विज्ञापन


काउंटिंग के दौरान वार्ड 33,34 के गणना टेबल पर ईवीएम में खराबी का आरोप लगाते हुए गैर भाजपा दलों के प्रत्याशियों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। वहां करीब 20 मिनट के लिए गणना बंद करनी पड़ी। प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि ईवीएम में 16 नाम दिख रहे हैं, जबकि प्रत्याशी 13 ही हैं। इसपर जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ उनका भ्रम है। ईवीएम में 13 के अलावा बाकी बटन के सामने किसी प्रत्याशी का नाम नहीं दर्ज था, न ही उनके सामने कोई वोट प्रदर्शित हो रहे थे। आयोग ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्णय को सही बताया जिसके बाद वहां गणना शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में बहुमत से नौ सीट दूर
मेयर की सीट भले ही भाजपा के खाते में आ गई हो, लेकिन सदन में बहुमत से पार्टी नौ सीट दूर रह गई। बोर्ड बनाने के लिए पार्षद की 36 सीट जीतनी जरूरी है, मगर भाजपा 27 सीट ही पा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed