{"_id":"59e37fa74f1c1bee688b5d4b","slug":"41508081575-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार को सीनियर वर्ग में टीम का चयन किया गया। विभिन्न भार वर्गों में आयोजित ट्रायल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। फ्री स्टाइल के 57 किलोग्राम भारवर्ग में जीतेंद्र यादव, 61 किलोग्राम में आयुष, 65 में सेतुभान, 70 में अजय यादव, 74 में राजेश यादव, 79 में ऋषिकेश, 86 किलोग्राम में आशुतोष तिवारी का चयन हुआ। वहीं ग्रीको रोमन के 55 किलोभार वर्ग में सूरज यादव, 60 में वीरेंद्र, 63 में सुगन यादव, 67 में सुनील यादव, 72 में कृष्णकांत सिंह, 77 में अनिल यादव, 82 में अतुल सिंह चुने गए। कोच ओंमकार यादव होंगे।
सभी खिलाड़ी 22-25 अक्टूबर तक जौनपुर में आयोजित सीनियर प्रादेशिक कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। प्रादेशिक कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 15-18 नवंबर तक इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगे। ट्रायल में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह और सचिव मायाशंकर शुक्ला, कोच चंद्रविजय, रमाकांत, गिरधारी पहलवान, ओंकार यादव, मुनीम यादव, मारकंडेय तिवारी आदि मौजूद थे।