{"_id":"59dbda3e4f1c1b9f678b4e01","slug":"41507580478-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी महोत्सव के विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी महोत्सव के विजेता सम्मानित
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
मालवीय यूनिवर्सिटी के तीन दिवसीय (7-9 अक्टूबर) तकनीकी महोत्सव ‘टेक सृजन’ का समापन सोमवार को हुआ। अंतिम दिन अलग-अलग मुकाबलों के रिजल्ट घोषित किए गए। कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक एक लाख रुपये का कैश प्राइज और सर्टिफिकेट दिया गया।
महोत्सव में मंथन का मुकाबला रिचा पांडेय ने जीता। टेक प्रस्तुति में अनुप्रिया निषाद और अर्चना निषाद ने बाजी मारी। ब्रिज कृति में अंकुर प्रजापति और अंकुर कुमार ने जीत हासिल की। एलटायरो का मुकाबला रजत और आंनद, लैबरिंथ में अमित, अभिषेक, मनीष और कोडजिलास में शुभ ने बाजी मारी। बाइयार्ड रोबोटिक में जसप्रीत सिंह, राहुल देव और रोहित कुमार शाह की टीम अव्वल रही। वायरलेस रोबोटिक का मुकाबला प्रांजल सिंह, गीतार्थ सरोज और शास्वत श्रीवास्तव ने जीता। कबाड़ से जुगाड़ (जंकयार्ड) में प्रकाश वर्मा, नीरु, अनुराग सिंह, देवेंद्र प्रताप, अभिषेक वर्मा और रोहित चौधरी ने जीत हासिल की। कुलपति ने कहा कि टेक सृजन से रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार, डॉ. बीके पांडेय, डॉ. बृजेश कुमार और डॉ. दिवाकर यादव मौजूद रहे।