फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण

आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण

Mon, 09 Oct 2017 11:42 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Mon, 09 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण
बांसी में जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला
बांसी(सिद्धार्थनगर)। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों और आम लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और भाजपा गठबंधन ने लोगों से चुनाव के समय जो भी वादे किए थे वे सभी क्रमबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण कराकर सभी जातियों के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए। ये बातें कैबिनेट मंत्री पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग जन कल्याण और सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को बांसी ब्लाक परिसर में आयोजित जनसभा में कहीं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गरीबों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा। यदि कहीं उत्पीड़न हो जाता है तो सरकार पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करेगी। पूर्व की प्रदेश सरकारों ने लगभग 15 वर्षों तक सत्ता में रहकर विकास को अवरुद्ध कर दिया था। भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है और इस दिशा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक आधार पर सर्वेक्षण कराकर सभी जातियों के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए। साथ ही उन्होंने पांच नवंबर को लखनऊ के रमाबाई पार्क में आयोजित भागीदारी महारैली को सफल बनानेेे के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने को कहा। विशिष्ट अतिथि महेंद्र राजभर ने कहा कि आज के राजनीतिक परिदृश्य में पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का काम सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी कर रही है। सभा को जिला अध्यक्ष केशव राजभर, मंडल महासचिव महेंद्र राजभर, जिला उपाध्यक्ष श्रवण राजभर ने भी संबोधित किया। संचालन जिला कोआर्डिनेटर बृजभूषण मिश्र ने किया। इससे पूर्व युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मौर्य ने अपने साथियों के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. रामनेवास, अर्जुन चौहान, रमेश चंद्र निषाद, रोहित कुमार, जितेंद्र चौहान, राजेंद्र राजभर, विशुन राजभर, दीपक, चन्द्र प्रकाश भारती, दयानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed