फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर आरपीएसएफ बना ओवरआल चैंपियन

गोरखपुर आरपीएसएफ बना ओवरआल चैंपियन

Wed, 30 Aug 2017 08:55 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर आरपीएसएफ बना ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
गोरखपुर।
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में अंतर बटालियन आरपीएसएफ एथलीट मीट में 141 अंक अर्जित कर द्वितीय बटालियन गोरखपुर चैंपियन बनी है। वहीं 65 अंक हासिल कर 11वीं बटालियन गढ़हरा दूसरे और 56 अंकों के साथ 8वीं बटालियन चितरंजन तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के बेस्ट एथलीट का पुरस्कार तीन स्वर्ण पदकों के साथ दाउद खान, तृतीय बटालियन लखनऊ को मिला।

गोरखपुर द्वितीय बटालियन की मेजबानी में आयोजित एथलीट मीट के तीसरे दिन दस हजार मीटर रेस में नौंवी बटालियन के विष्मभर सिंह को पहला और सातवीं बटालियन के पवन कुमार को दूसरा और द्वितीय बटालियन के रामआशीष यादव को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में आठवीं बटालियन के राहुल कुमार प्रथम, पंद्रहवी बटालियन के नवीन कुमार को दूसरा और यहीं के विक्रम सिंह को तीसरा स्थान मिला। 1500 मीटर दौड़ मेें चतुर्थ बटालियन के बाबूलाल कुमावत अव्वल, पांचवी बटालियन के कार्तिक सिंह को दूसरा और नौंवी बटालियन के विष्मभर सिंह तीसरे पायदान पर रहे। हैमर थ्रो में छठवीं बटालियन के अमित कुमार प्रथम, द्वितीय बटालियन के अशोक कुमार को दूसरा और 11 वीं बटालियन के दीपक कुमार को तीसरा स्थान मिला। ट्रिपल जंप में तृतीय बटालियन के दाऊद खान को पहला, द्वितीय बटालियन के सौरव कुमार यादव को दूसरा और प्रिंस को तीसरा स्थान मिला। समापन पर पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा ने विजेता टीमों एवं एथलीटों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed