फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो सेक्रेटरी सस्पेंड, आठ से जवाब तलब

दो सेक्रेटरी सस्पेंड, आठ से जवाब तलब

Sat, 15 Jul 2017 07:06 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
दो सेक्रेटरी सस्पेंड,  आठ से जवाब तलब

विज्ञापन
गोरखपुर।
ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) योजना में लापरवाही पर डीपीआरओ आरके भारती ने शनिवार को जहां दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया वहीं आठ एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत अधिकारियों (सेक्रेटरी) से जवाब तलब किया है। उन्होंने सहजनवां व बेलघाट के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) रामपलट यादव को भी सस्पेंड करने के लिए डीडीओ का पत्र लिखा है।
सस्पेंड होने वालों में बड़हलगंज की ग्राम पंचायत अधिकारी रश्मि मिश्रा और पिपरौली ब्लॉक के कौशल किशोर पांडेय हैं। इसी तरह जिन आठ अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है उनमें खोराबार के एडीओ पंचायत परमात्मा प्रसाद पांडेय, बड़हलगंज के ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार और दीपक मौर्या, कैंपियरगंज के रामवृक्ष, सहजनवां ब्लॉक की फिरदौस जहां, भाग्यश्री मल्ल व माधवी पांडेय तथा खजनी ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी विजय लक्ष्मी हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि ओडीएफ के तहत पांच दिन का विशेष अभियान चलाया गया था। सभी की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई थी मगर ये अफसर उसमें अनुपस्थित पाए गए। यहीं नहीं इनकी ओर से प्राय: निर्देशों की अनदेखी भी की जाती है। कहा कि दिसंबर 2017 तक जिले के सभी गांवों को ओडीएफ करने का लक्ष्य है। ऐसे में इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed