{"_id":"595018744f1c1b326f8b492d","slug":"41498421364-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों का दाखिला 15 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों का दाखिला 15 तक
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिले के लिए तीसरे चरण में आवेदन 15 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। दो चरणों में अब तक 1047 बच्चों का चयन किया जा चुका है।
दो चरणों में चयनित बच्चों का दाखिला नए शैक्षिक सत्र में शुरू हो जाएगा, जबकि तीसरे और चौथे चरण में चुने गए बच्चों का दाखिला इसके बाद होगा। नगर शिक्षा अधिकारी ब्रह्मचारी शर्मा के अनुसार दो चरणों में कुल 1741 आवेदन पत्र मिले थे। प्रथम चरण में 249 बच्चों का चयन किया गया था। द्वितीय चरण में 1059 आवेदन सही पाए गए थे, जिसमें 798 का चयन किया गया है। छह साल या उससे ऊपर के बच्चों का नामांकन कक्षा एक में किया जाएगा। अगर छात्र छह साल से कम उम्र का है तो संबंधित स्कूल प्रशासन अपने विचार से एलकेजी या यूकेजी (प्री प्राइमरी) में दाखिला कर सकते हैं। अभिभावक आवेदन ऑनलाइन के साथ मैनुअल भी कर सकते हैं। अगर कोई अभिभावक किसी कारण से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहा है तो वह बीएसए कार्यालय में भी आवेदन कर सकता है।