फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ड्रोन कैमरे से होगी संवेदनशील स्थानों की निगरानी

ड्रोन कैमरे से होगी संवेदनशील स्थानों की निगरानी

Fri, 23 Jun 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 23 Jun 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से होगी संवेदनशील स्थानों की निगरानी
ईद के मद्देनजर पूरे दिन बाजारों में चहल-पहल रही। - फोटो : Amar Ujala
अलविदा की नमाज और ईद को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारी पूरी कर ली है। शहर के संवेदनशील स्थानों की निगरानी के लिए वह ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे का इस्तेमाल करेगी। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। नमाज की ड्यूटी में लगे पुलिस वालों को सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा और एक-दूसरे से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क में रहना होगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसएसपी ने सुरक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया। ड्यूटी पर लगे पुलिस वालों के पास दंगा नियंत्रण उपकरण रबर बुलेट, टियर गैस भी मौजूद रहेगा। अलविदा की नमाज के लिए सुबह से शाम तक और ईद के दिन सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तय करने के साथ ही एक-एक चौराहे पर कौन सा सिपाही होगा उसका भी नाम उल्लेख किया गया है। कोतवाली, राजघाट, तिवारीपुर के 20 संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर यहां घरों की छतों पर दूरबीन के साथ सिपाही निगरानी करेंगे। इसके अलावा पांच रिजर्व टोली बनाई गई है। हर टोली में एक दरोगा और 15 सिपाही मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को अलविदा की नमाज शहर के 235 और ग्रामीण क्षेत्र के 216 मस्जिदों में होगी।
विज्ञापन


तीन जोन, नौ सेक्टर में बांटा शहर
सुरक्षा के लिहाज से शहर में तीन जोन और नौ सेक्टर बनाए गए हैं। सभी जोन में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। नमाज के दौरान कोई भी छुट्टा पशु ईदगाहों और मस्जिदों की ओर न पहुंच सके, इसके लिए नगर निगम के साथ मिलकर पुलिस काम करेगी। डीएम और एसएसपी इसकी इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed