फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डुमरियागंज के लाल के कायल हुए योग गुरु बाबा रामदेव

डुमरियागंज के लाल के कायल हुए योग गुरु बाबा रामदेव

Tue, 20 Jun 2017 10:32 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज के लाल के कायल हुए योग गुरु बाबा रामदेव
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड में 51 घंटे के योग मैराथन में हिस्सा ले रहे डुमरियागंज के महेश योगी के कायल योग गुरू बाबा रामदेव भी हो गए हैं। महेश योगी सोमवार सुबह पांच बचे से लगातार योग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पतंजलि योग पीठ की ओर से जीएमडीसी ग्राउंड में आयोजित 51 घंटे के योग मैराथन में डुमरियागंज के अल्लापुर में मझारी गांव निवासी 33 साल के महेश योगी बिना कुछ खाए-पिये निरंतर योग कर रहे हैं। इतनी कम उम्र में योग के प्रति महेश के लगन को देखकर बाबा रामदेव ने आश्चर्य जताया और उन्हें शुभकामना दी। इससे पूर्व भी महेश योगी ने अंबेडकरनगर स्थित देव इंद्रावती पीजी कॉलेज मैदान में बीते दिसंबर माह में लगातार 76 घंटे तक योग कर गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, परमात्मा प्रसाद गुप्ता, राजेश्वर त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, रामदेव गुप्ता, लवकुश ओझा, लालजी शुक्ला, विजय बहादुर सिंह, राजू पाल ने बधाई दी।
विज्ञापन


बतौर चित्रकार भी ख्याति बटोर चुके हैं महेश योगी
डुमरियागंज। योग के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे महेश योगी ने चित्रकारी के क्षेत्र में भी काफी ख्याति बटोरी है। मूक-बधिर लोगों के लिए उन्होंने रामायण और कृष्णलीला की सभी प्रमुख घटनाओं को चित्रों के माध्यम से ब्रेल लिपि में उकेरने का काम किया। इसके अलावा देश की तमाम प्रमुख हस्तियों व वीर सपूतों के चित्र और अन्य अनोखी कला-कृतियों को बनाकर नाम कमाया है। देश के पूर्व राष्ट्रपति स्व.डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व राज्यपाल टीवी राजेश्वर उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed