{"_id":"57a4bc0d4f1c1b6f152bbbf5","slug":"39-arrest-with-vulgar-cd-and-video-clip","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील सीडी, वीडियो क्लिप के साथ 39 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील सीडी, वीडियो क्लिप के साथ 39 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 05 Aug 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
गोरखपुर जोन में बृहस्पतिवार की दुकानों पर छापा मारकर पुलिस ने जहां 39 लोगाें को गिरफ्तार किया वहीं उनके कब्जे से 223 अश्लील सीडी, 24 कंप्यूटर/लैपटॉप, 41 मेमोरी कार्ड, तीन मोबाइल भी बरामद किए। शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार शाम छह बजे जोन के 11 जिलों में अश्लील सीडी, वीडियो क्लिप डाउनलोड करने वालों की चेकिंग शुरू हुई। रात आठ बजे तक चले अभियान में कुल 39 दुकानदार पकड़े गए। पूछताछ के बाद 32 के खिलाफ अश्लीलता फैलाने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इनके कब्जे से मिले सीडी, मोबाइल, मेमोरी कार्ड को जब्त कर शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। देवरिया और कुशीनगर में कार्रवाई ही नहीं हुई। सबसे ज्यादा कार्रवाई गोंडा में हुई। यहा नौ लोग गिरफ्तार किए गए। दूसरे नंबर पर सिद्धार्थनगर रहा, जहां छह लोग पकड़े गए।
कार्रवाई का विवरण
जिला पकड़े गए अभियुक्त
गोरखपुर 03
महराजगंज 03
बस्ती 02
संतकबीरनगर 09
सिद्धार्थनगर 06
गोंडा 09
बलरामपुर 01
बहराइच 03
श्रावस्ती 03
अश्लील वीडियो क्लिप, सीडी बेंचने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा। पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
- मोहित अग्रवाल, आईजी