फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   37 college hope for affliation

37 कॉलेजों को एक बार फिर राहत की उम्मीद

Mon, 01 Feb 2016 01:43 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आख्या समय से न मिलने पर संबद्धता से वंचित किए गए 37 कॉलेजों को एक बार फिर राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। इस मामले में एक कॉलेज की ओर से दायर याचिका पर विचार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी को परीक्षा फार्म भराने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


कुशीनगर के अनुरागी देवी डिग्री कालेज की ओर से की गई अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यूनिवर्सिटी इस कालेज के छात्रों के परीक्षा फार्म भरवाए। हालांकि इस आदेश में अंतरिम की अड़चन बरकरार है फिर भी उम्मीद खो चुके 37 कॉलेजों के प्रबंधन और विद्यार्थियों ने इससे राहत की सांस ली है। उधर, यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक अभी तक उनके पास इस बाबत कोर्ट का कोई आदेश नहीं मिला है। कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि हालांकि यूनिवर्सिटी की कार्य परिषद ने इस पर निर्णय ले लिया है लेकिन अगर सुप्रीम कोर्ट का कोई निर्देश हमें प्राप्त होता है तो विधिक सलाह के बाद उसका पालन जरूर किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इस प्रकरण में शासन के विशेष निर्देश के बाद भी गोरखपुर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने हाईकोेर्ट के आदेश के अनुपालन में निर्णय लिया था कि चालू सत्र में इन कालेजों को संबद्धता नहीं दी जा सकती। चूंकि अब निर्देश सुप्रीम कोर्ट का है, ऐसे में माना जा रहा है कि सभी कालेजों के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed