{"_id":"5c48c7ddbdec22736a768a66","slug":"31548273629-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडा मौसम, देशभक्ति की गर्मी... और लहराया सबसे लंबा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडा मौसम, देशभक्ति की गर्मी... और लहराया सबसे लंबा तिरंगा
Thu, 24 Jan 2019 01:30 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
13 किलोमीटर लंबे विश्व के सबसे लंबे तिरंगे की यात्रा का स्वागत शहर में गर्मजोशी से किया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बारिश के साथ तेज हवा से बढ़ी ठंड के बाद भी बुधवार को शहरवासियों ने देशभक्ति नहीं ठंडी पड़ने दी। 13 किलोमीटर लंबे विश्व के सबसे लंबे तिरंगे की यात्रा का स्वागत शहर में गर्मजोशी से किया गया। भुजाओं के साथ पेट और पीठ पर मां भारती के अमर लालों के नाम और तस्वीरें गुदवाए घोड़े पर सवार अभिषेक यात्रा में लोगों का उत्साह बढ़ा रहे थे। आगे चल रहे हाथी पर सवार नौजवान हाथों से तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगा रहा था। बैंड देशभक्ति की धुन बजा रहे थे तो लाउडस्पीकर पर देश प्रेम के तराने गूंज रहे थे। गजब का माहौल था हिंदू चेतना मंच की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा का।
बड़े-बूढ़े और बच्चे एक साथ तिरंगे को नमन करने जुटे तो जो जहां था वहीं खड़ा होकर यह नजारा देखने लगा। ट्रक में रखा 13 किलोमीटर लंबा तिरंगा लोगों ने हाथों में लेकर फहराया। दो सौ मीटर पीछे चल रहे दूसरे वाहन में इसे लगातार समेटा जा रहा था। पैडलेगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से निकला यह कारवां सहारा इस्टेट के भारत माता मंदिर तक ऐसे ही माहौल में पहुंचा। यहां एक सभा भी हुई। इस तरह हिंदू चेतना मंच की ओर से 2015 में शुरू की गई तिरंगा यात्रा बुधवार को खास मुकाम पर पहुंची। इस दौरान लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली। इस मौके पर तिरंगा अभियान इंदौर के डॉ. रवि अतरोलिया, हिंदू चेतना मंच की सुमन हिंदू, रामनारायण, भारतेंदु यादव, सुरेंद्र प्रसाद, राजेश निषाद, नितेश पांडेय, नवनीत, गौरव आदि मौजूद रहे।

रात 12 बजे ही शुरू हुआ कार्यक्रम
तिरंगा अभियान की शुरुआत मंगलवार रात 12 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के दुग्ध स्नान से हुई। 122 मोमबत्तियां जलाकर नेताजी को नमन किया गया। बुधवार सुबह 11 बजे सुभाष प्रतिमा पर ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद देशभक्ति धुनों के बीच लोग जुटते गए और कारवां बनता गया।
विज्ञापन