फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कानून व्यवस्था बेहतर बनाएं, हरसंभव प्रयास करें: सीएम

कानून व्यवस्था बेहतर बनाएं, हरसंभव प्रयास करें: सीएम

Sun, 16 Sep 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 16 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था बेहतर बनाएं, हरसंभव प्रयास करें: सीएम
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में रविवार की शाम हुई पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की जो भी नीति है उसका हर हाल में पालन होना चाहिए।
विज्ञापन


इसके पहले पूर्व पीएम अटल जी की स्मृति में आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से एमपी पालीटेक्निक के हेलीपैड पर उतरे। वहां से वह शाहपुर स्थित रैंपस स्कूल में आयोजित कवि सम्मेलन में पहुंचे। इसके बाद करीब पौने दो बजे वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन किया। फिर अपने गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। फिर वह विश्राम करने अपने कक्ष में चले गए।
विज्ञापन


शाम को मंदिर पहुंचे लोगों से उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान काफी संख्या में पहुंचे फरियादियों से प्रार्थना पत्र भी लिया। शाम को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद वह निर्माणाधीन अपने मेडिकल कॉलेज को देखने सोनबरसा चले गए। वहां से लौटने के बाद एमपी शिक्षा परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने शाम को लाइट एंड शो देखा

सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में निर्माणाधीन लाइट एंड साउंड शो की तैयारियों का जायजा भी लिया। पर्यटन विभाग की ओर से नाथ पंथ की परंपरा पर आधारित शो की बारीकियां समझीं। उनके समक्ष शो की टेस्टिंग भी की गई। इसमें पानी के फव्वारे पर भगवान शंकर की आकृति और गोरखनाथ मंदिर भी दिखा। शो में आवाज हरीश भिमानी ने दी है। उन्होंने ही महाभारत सीरियल में भी आवाज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed