{"_id":"5b787f1c42c792464e17625c","slug":"31534623516-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"275 शिक्षक दूसरे ब्लॉकों के विद्यालयों पर भेजे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
275 शिक्षक दूसरे ब्लॉकों के विद्यालयों पर भेजे जाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
teacher shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि एडीएम सिटी की उपस्थिति में समायोजित होने वाले शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई गई। ब्लॉक के भीतर समायोजन पूरा होने के बाद जनपद में कुल 275 शिक्षक सरप्लस मिले हैं, जिन्हें दूसरे ब्लॉक के विद्यालयों पर समायोजित किया जाएगा। बीएसए ने बताया कि खोराबार में 97, चरगांवा में 64, भटहट में 51, जंगल कौडिय़ा में 24, पिपरौली में 23 और पिपराइच में 13 शिक्षक सरप्लस हैं। शनिवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर ब्लॉक के भीतर शिक्षकों के समायोजन के लिए काउंसिलिंग कराई गई।
काउंसिलिंग में 183 शिक्षकों को ब्लॉक के भीतर ही समायोजित कर लिया गया। इसमें प्राथमिक के 95 और उच्च प्राथमिक के 88 शिक्षक शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़हलगंज में तीन और 11, गोला में पांच और दो, उरुवा में सात तथा छह, पिपरौली में तीन और तीन शिक्षक समायोजित किए गए। इसी तरह गगहा में आठ एवं दो, सरदारनगर में एक और दो, भटहट में तीन एवं एक, खजनी में दो और तीन, बेलघाट में चार, बांसगांव में आठ और छह, कौड़ीराम में 18 और चार को समायोजित किया गया। पाली में एक, ब्रह्मपुर में चार और सात, खोराबार में सात तथा एक, चरगांवा में पांच, पिपराइच में एक एवं चार, कैंपियरगंज में पांच और नौ, जंगल कौड़िया में चार तथा 15, सहजनवां में छह एवं तीन तथा नगर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय में नौ शिक्षकों को ब्लॉक के भीतर समायोजित किया गया।