{"_id":"5b50ed4e4f1c1b51748b5ff1","slug":"31532030286-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटे क्निक- ऑनलाइन दुरुस्त होगी गलतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटे क्निक- ऑनलाइन दुरुस्त होगी गलतियां
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक: ऑनलाइन दुरुस्त
होंगी सर्टिफिकेट की गलतियां
- प्रधानाचार्य स्तर पर ही हो जाएगा समस्याओं का निराकरण
- प्राविधिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर इंस्टीट्यूट लॉगइन से दूर होगी समस्या
विवेक सिंह
गोरखपुर। पॉलीटेक्निक संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उनके रिजल्ट में नाम, पता, फोटो, फोन नंबर, ईमेल, आधार और जन्म तारीख से संबंधित गलती को कॉलेज से ही दुरुस्त कर दिया जाएगा। उन्हें प्राविधिक शिक्षा परिषद, लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। प्राविधिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर इंस्टीट्यूट के लॉगइन की व्यवस्था होने से ऐसा संभव हुआ है।
रिजल्ट संबंधी त्रुटियों को ठीक करने के लिए परिषद छात्रों से प्रधानाचार्य का लिखित आदेश मांगती थी। वहीं कई प्रधानाचार्य इसमें रुचि नहीं लेते थे। ऐसे में परिषद के लखनऊ कार्यालय पर हर दिन छात्रों की भीड़ लगी रहती थी। आने-जाने में छात्रों की पढ़ाई का नुकसान भी होता था। लेकिन अब इन त्रुटियों को प्रधानाचार्य स्तर पर ही दुरुस्त करने की व्यवस्था कर दी गई है।
बैकपेपर हटाने व जोड़ने की भी सुविधा
परिषद ने बैक पेपर को जोड़ने अथवा हटाने की व्यवस्था भी प्रधानाचार्य स्तर पर कर दी है। इससे छात्रों को अब बार-बार पेपर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पॉलीटेक्निक में इसे पहली बार ऑनलाइन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
शासन से आदेश के बाद काम शुरू कर दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों की इस समस्या को दूर किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एलसी यादव, प्राचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक