{"_id":"5b046fce4f1c1bd5408b746c","slug":"31527017422-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर गलती से हासिल की डिग्री, प्लीज निरस्त कर दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर गलती से हासिल की डिग्री, प्लीज निरस्त कर दें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 23 May 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
degree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ... सर मैंने गलती से गोरखपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल कर ली है, प्लीज उसे निरस्त करे दें। मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी, कि एक ही समय में दो विश्वविद्यालयों से डिग्री हासिल नहीं की जा सकती है। स्नातक के एक पूर्व छात्र ने कुलपति को पत्र लिखकर ये गुहार लगाई है। बुधवार को प्रवेश समिति की बैठक में ऐसे दो मामलों में निर्णय लिया जाना है।
पूर्व छात्र ने पत्र में बताया है कि 2013-15 सत्र में उसने गोरखपुर विश्वविद्यालय के साथ ही अवध विश्वविद्यालय से भी स्नातक की डिग्री हासिल की थी। इसी तरह का एक दूसरा मामला भी है इसमें भी पूर्व छात्र ने डिग्री निरस्त करने की गुहार लगाई है। प्रवेश समिति में बुधवार को रखा जाएगा, इस मामले में भी पूर्व छात्र ने कुछ ऐसी ही दलील दी है।
सूत्रों की मानें तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे गंभीर मामला मानते हुए युवक की डिग्री निरस्त करने के साथ ही अवध विश्वविद्यालय को भी डिग्री निरस्त करने के लिए पत्र लिखने का मन बनाया है। प्रवेश समिति की बैठक में एमएड प्रवेश की विवरणिका पर भी फैसला होना है।