{"_id":"5a5a15544f1c1bf6408b494a","slug":"31515853140-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू आतंकवादी नहीं, कांग्रेस की सोच गलत : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू आतंकवादी नहीं, कांग्रेस की सोच गलत : योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 13 Jan 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का हिंदू कभी भी कट्टर नहीं हो सकता है। हिंदू सबसे उदार और सहिष्णु जीवन पद्धति है। सही परंपरा को आगे बढ़ाना ही हिंदुत्व की पहचान है। ऐसे में हिंदुओं को आतंकवादी कहकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया खुद कटघरे में खड़े हो गए हैं। वह भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं। यह कहना है यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। वह शनिवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
रामगढ़ताल परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से बात की और कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से जनता से त्रस्त है। हार देखकर ही कांग्रेस के मुख्यमंत्री हिंदुओं को आतंकवादी बताने पर आमादा हो गए हैं। इसका सबक कांग्रेस को कर्नाटक में जरूर मिलेगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल होने के मसले पर उन्होंने कहा कि वो भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जो भी रणनीति होगी, उसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस दौरान सांसद पर्यटन एवं महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल भी मौजूद रहे।
पद्मावत के रिलीज पर कुछ नहीं बोले
यूपी में पद्मावत के रिलीज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ खुलकर नहीं बोले। इतना कहा कि मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं। फिलहाल कुछ भी नहीं कह सकता हूं। देखिए आगे क्या होता है।