फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज आएंगे सीएम योगी, जनसभा करेंगे

आज आएंगे सीएम योगी, जनसभा करेंगे

Sun, 19 Nov 2017 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 19 Nov 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
आज आएंगे सीएम योगी, जनसभा करेंगे
जनसभा में सीएम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शहर में होंगे। वह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा करेंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री गोरखपुर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर बाद जनसभा करेंगे। साथ ही मेयर प्रत्याशी सीताराम जायसवाल, 37 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी, आठ नगर पंचायत अध्यक्ष और 101 वार्ड के सदस्यों के लिए वोट देने की अपील करेंगे। भाजपा ने मुख्यमंत्री का जो कार्यक्रम जारी किया है, उसमें मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रुकेंगे। 21 नवंबर को गोरखपुर से ही वह जौनपुर, बलिया और मऊ जाकर जनसभा करेंगे।
विज्ञापन


22 नवंबर को सुबह पुराना गोरखपुर वार्ड में वोट डालेंगे, फिर इलाहाबाद और वाराणसी जाएंगे। दोनों जिलों में उनकी छह जनसभाएं होनी हैं। रात वाराणसी में रुकेंगे। 23 नवंबर को फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद, 24 नवंबर को झांसी, फतेहपुर, लखनऊ, 25 नवंबर को बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बरेली, 26 नवंबर को मुरादाबाद और सहारनपुर में चुनाव प्रचार करेंगे, जबकि 27 नवंबर को कुशीनगर और महराजगंज में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। उस दिन सीएम गोरखपुर भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed