{"_id":"5a0eef304f1c1b69678bc37b","slug":"31510928176-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी ड्यूटी छोड़ी तो होंगे सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी ड्यूटी छोड़ी तो होंगे सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 17 Nov 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित मतदान कर्मचारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मतदान कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने से सतर्क जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने चेतावनी दी है कि अगर मतदान की ड्यूटी में कोई कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया तो उसे निलंबित करने के साथ ही उसपर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने यह हिदायत गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में चल रहे मतदान कार्मिकों के दूसरे दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दी। कहा, नगर निगम क्षेत्र के 836 बूथ के लिए प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक महिला कर्मचारी भी रहेंगी। सभी पोलिंग पार्टियों को बसों से बूथों तक भेजा जाएगा और उनकी सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी रहेंगे।
पहले चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई कर्मचारी अनुपस्थित रहे। गुरुवार से शुरू हुए दूसरे एवं अंतिम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले ही दिन 100 से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने सभी को शुक्रवार को प्रशिक्षण लेने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद भी कुछ कर्मचारी दूसरे दिन भी अनुपस्थित पाए गए।
यूनिवर्सिटी के तीन स्थानों से रवाना होंगी पार्टियां
मतदान से एक दिन पहले 21 नवंबर को ही बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी। उप निदेशक बचत विजयनाथ मिश्रा ने बताया कि नगरनिगम के एक से 20 वार्ड तक के मतदान कर्मी विश्वविद्यालय के क्रीड़ा स्थल, 21 से 40 वार्ड के लिए तैनात कर्मचारी कामर्स भवन से तथा 41 से 70 वार्ड के मतदान कर्मचारियों का दल कंवेंशन सेंटर से प्रस्थान करेगा। मतदान कराकर वापस आने पर वहीं पर ईवीएम भी जमा कराए जाएंगे, जहां से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई होंगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायतों में मतदान के लिए संबंधित तहसीलों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी ने वाणिज्य संकाय तथा कंवेंशन हाल में जाकर ईवीएम में मतपत्र की सेटिंग तथा सील होने की कार्यवाही देखी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सीडीओ अनुज सिंह, एडीएम डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी, प्रभुनाथ, बलराम सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे।