{"_id":"59f9d5694f1c1b59678b8e74","slug":"31509545321-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान का पावर सीज, त्रिस्तरीय कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान का पावर सीज, त्रिस्तरीय कमेटी गठित
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान।
- फोटो : Amar Ujala/Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलघाट ब्लॉक के चपरहट गांव के प्रधान के पावर डीएम ने सीज कर दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी की जांच में इंदिरा आवास और लोहिया आवास योजना में भारी गड़बड़ी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। अब गांव में एक त्रिस्तरीय कमेटी बनाई जाएगी, जो प्रधान के कामकाज देखेगी।
कुछ महीने पहले ग्र्रामीणों ने अपात्रों को इंदिरा आवास और लोहिया आवास दिए जाने की शिकायत की थी। इस पर सीडीओ ने 27 जून को चौपाल लगा कर जांच की थी। जो जांच आख्या उन्होंने प्रेषित की, उसमें उन्होंने कहा कि चौपाल में उपस्थित तीन चौथाई लोगों ने बताया कि कोटेदार राशन नहीं बांटता है। उसे भी चौपाल में बुलाया गया था, पर वह नहीं आया। प्रधान की पत्नी, घरवालों और कई अपात्रों को राशन कार्ड जारी किए गए हैं।
सीडीओ ने कहा कि इस ग्राम पंचायत का राजस्व ग्राम एकौना 2014-15 में लोहिया ग्राम था। उस गांव के राधेश्याम को लोहिया आवास दिया गया, जबकि वह इंदिरा आवास पा चुके थे। रामवृक्ष को दोनों किस्त मिल गई, पर आवास अधूरा है। चार और अपात्रों को भी लोहिया आवास दिया गया। अभी तक 90 प्रतिशत लोहिया आवास अधूरा है। इस ग्राम पंचायत में 40 इंदिरा आवास दिए गए, पर अधिकतर अधूरे ही हैं। गांव में 105 शौचालय भी आवंटित किए गए, उसमें से भी अधिकतर अधूरे हैं। इन अनियमितताओं को देखते हुए प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की गई।