फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इंसेफेलाइटिस वार्ड में मासूम की मौत पर हंगामा

इंसेफेलाइटिस वार्ड में मासूम की मौत पर हंगामा

Wed, 01 Nov 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस वार्ड में मासूम की मौत पर हंगामा
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : Amar Ujala
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में सोमवार देर रात इलाज के दौरान मासूम की मौत से नाराज घर वालों ने जमकर हंगामा किया। मासूम की मौत के पीछे डॉक्टरों की लापरवाही को दोषी बताते हुए हंगामा कर रहे तीमारदार पुलिस के समझाने पर शांत हुए।
विज्ञापन


देवरिया के लार क्षेत्र के इटौरा निवासी संतोष यादव की छह वर्षीय पुत्री संध्या को घर वालों ने 28 अक्टूबर को इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सोमवार रात लगभग 1:30 बजे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद घर वाले डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उलझ गए। उनके साथ वार्ड में भर्ती दूसरे मरीजों के तीमारदार भी जुट गए। विवाद बढ़ता देख किसी ने गुलरिहा थाने पर सूचना दे दी। थाना प्रभारी ओमहरि बाजपेयी ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया। पुलिस के समझाने पर घरवाले शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत
इंसेफेलाइटिस से 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत हो गई। वहीं इस बीच 12 नए मरीज भर्ती भी हुए। इनमें गोरखपुर से एक, कुशीनगर से पांच, महराजगंज से दो, बिहार से तीन और सिद्धार्थनगर से एक मरीज है। इंसेफेलाइटिस वार्ड में दम तोड़ने वालों में कुशीनगर की मुशा, देवरिया की संध्या व खुशी शामिल हैं। इसके साथ ही इस साल हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 394 पहुंच गया। बीआरडी में इस वर्ष अब तक 1840 मरीज भर्ती हुए। इनमें 100 मरीजों का इलाज अभी वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed