{"_id":"59cbbf204f1c1bcb538b4b7c","slug":"31506524960-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रगौरव की दोबारा परीक्षा 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रगौरव की दोबारा परीक्षा 25 को
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी एवं संबद्ध कॉलेजों के बैकपेपर और इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 10 से 25 अक्टूबर तक होंगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रगौरव की विशेष परीक्षा 25 अक्टूबर को केवल गोरखपुर केंद्र पर होगी। राष्ट्रगौरव में फेल होने से स्नातक उपाधि से वंचित पिछले सभी वर्षों के परीक्षार्थियों के लिए आयोजित हो रही इस विशेष परीक्षा के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महराजगंज, संतकबीरनगर के कॉलेजों के बैक पेपर और इंप्रूवमेंट की परीक्षा देने वालों के लिए केंद्र गोरखपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में होगा। देवरिया जनपद के कालेजों के लिए बीआरडी पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। यहां केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अवधेश सिंह होंगे। कुशीनगर के कॉलेजों के परीक्षार्थियों की परीक्षा बुद्धा पीजी कॉलेज में होग। यहां केंद्र व्यवस्थापक डॉ. केपी सिंह बनाए गए हैं। इसके साथ ही परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि राष्ट्रगौरव की परीक्षा के लिए केवल यूनिवर्सिटी कैंपस को केंद्र बनाया गया है। सभी जिलों के छात्रों को यहीं परीक्षा देनी होगी।