फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इंसेफेलाइटिस से मौतों का आंकड़ा कम हुआ

इंसेफेलाइटिस से मौतों का आंकड़ा कम हुआ

Thu, 07 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस से मौतों का आंकड़ा कम हुआ

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस से मौत का आंकड़ा इस साल अगस्त में कम हुआ है। 2016 के अगस्त में जहां 104 मौतें हुई थीं, वहीं इस बार संख्या सिमटकर 81 हो गई है। यानी 23 मरीजों की मौतें कम हुई हैं। इससे मेडिकल कॉलेज प्रशासन उत्साहित है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों और लोगों की मौत पर जारी बवाल के बाद जिला प्रशासन ने आधिकारिक डाटा जारी किया है। इसके मुताबिक इंसेफेलाइटिस से मौतें कम हुई हैं। इस अगस्त में 417 मरीज भर्ती हुए थे। इसमें से 336 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। अगस्त 2016 में 418 मरीज भर्ती हुए थे, लेकिन ठीक 314 हो सके। 104 बच्चे, लोगों की मौतें हुई थीं। प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने बताया कि इंसेफेलाइटिस के 15-20 मरीज रोज ठीक होकर घर जा रहे हैं। इंसेफेलाइटिस से रोज मरने वाले मरीजों की संख्या भी कम हुई है।
विज्ञापन


इंसेफेलाइटिस से अगस्त में मौतें
वर्ष भर्ती मरीज बच्चे और लोगों की मौतें
2008 466 102
2009 325 77
2010 493 86
2011 601 93
2012 427 65
2013 413 115
2014 475 121
2015 331 47
2016 418 104
2017 417 81


बच्चों की सामान्य मौतें बढ़ीं
बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में बच्चों की सामान्य मौतों की संख्या बढ़ी हैं। इस साल अगस्त में 418 मासूमों की मौत हुई है। कुल 1583 मरीज भर्ती हुए थे। यह संख्या पिछले तीन साल के रिकार्ड से कहीं ज्यादा हैं। 2016 में 1575 मरीज भर्ती हुए थे और 277 की मौत हुई थी। 2015 में 175 बच्चों की मौत हुई थी। इस साल 1953 मरीजों को भर्ती कराया गया था। 2014 के अगस्त में 1726 मरीज भर्ती हुए थे और 272 की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed