{"_id":"599743ee4f1c1b7e7e8b4db9","slug":"31503085550-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत में लोग, सुरक्षित स्\nथानों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत में लोग, सुरक्षित स् थानों की तलाश
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
नौसड़ के पास हरैया पेट्रोल पंप और दो अन्य स्थानों पर सड़क से रिसाव होने की खबर आम होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग रिसाव रोकने की कोशिश करते रहे। वहीं सुरक्षित स्थान की तलाश में भी लोग लगे रहे। सूचना पाकर डीएम राजीव रौतेला, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी फोर्स के साथ पहुंच गए और भीड़ हटवाकर रिसाव रोकने का काम जारी कराया। इससे नौसड़ और आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए और अपने दोस्तों और संबंधियों को सचेत करते रहे।
बेलीपार के राजू नौसड़ के पास अंडे का ठेला लगाते हैं। उन्होंने बताया कि शाम को अचानक सड़क पर रिसाव होने लगा। पहले लोगों ने इसे पानी गिरना समझा लेकिन रिसाव तेज होने पर भीड़ जुटने लगी फिर पुलिस को सूचना दी गई। नौसड़ के उत्तम कुमार ने बताया कि वह नौसड़ चौकी के पास से गुजर रहे थे कि सड़क पर पानी का रिसाव देखा। लोग वहां मिट्टी और गिट्टी डाल रहे थे। उन्होंने बताया कि घर वालों को छत पर भेज दिया है। हरैया के मुकीम ने बताया कि बाढ़ की आशंका में सभी जरूरी सामान घर पहुंचा दिया और प्लास्टिक भी ले आए ताकि बाढ़ आने पर छत पर बसेरा कर सकें।
नौसड़ से कालेसर रोड बंद
- छोटे, बड़े वाहनों को डायवर्ट किया गया
गोरखपुर।
राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर और सड़क पर रिसाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार की देररात से नौसड़ से कालेसर के बीच यातायात को पूरी तरह से रोक दिया। इस रोड पर छोटे-बड़े वाहनों को संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। अब लखनऊ की तरफ गोरखपुर आने वाले बड़े वाहनों (बस, ट्रक सहित अन्य) को गीडा से ही नेशनल हाईवे के जरिए देवरिया रोड के रामनगर कड़जहां तक ले जाया जाएगा। वहां से वाहन शहर में एंट्री कर सकेंगे। लखनऊ की तरफ से आने वाले छोटे वाहन (कार, तिपाहिया और दोपहिया वाहन) को गीडा से नेशनल हाईवे के जरिए बाघागाड़ा तक ले आया जाएगा। बाघागाड़ा से नौसड़ रोड पकड़कर शहर में एंट्री की जा सकती है। इसी तरह गोरखपुर शहर से लखनऊ की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को अब ‘अमर उजाला’ तिराहे के पास से देवरिया बाईपास की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। ये वाहन रामनगर कड़जहां से नेशनल हाईवे पर चढ़ेंगे, फिर लखनऊ की तरफ चले जाएंगे। छोटे वाहनों को नौसड़ तक जाने की अनुमति है। नौसड़ से वाहनों को वाराणसी रोड से बाघागाड़ा के पास नेशनल हाईवे पर निकाला जाएगा, फिर लखनऊ जाने की छूट मिलेगी। नौसड़ से कालेसर की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेंगे। एसपी ट्रैफिक ने आदित्य वर्मा ने बताया कि सड़क पर पानी के रिसाव को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है।