फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   त्र आठ करोड़ से सुंदर बनाए जाएंगे शहर के आठ पार्क

त्र आठ करोड़ से सुंदर बनाए जाएंगे शहर के आठ पार्क

Fri, 11 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
त्र आठ करोड़ से सुंदर बनाए जाएंगे शहर के आठ पार्क

विज्ञापन
गोरखपुर।
नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही मेयर समेत पार्षदों का हस्तक्षेप भी खत्म हो गया है। अब नगर आयुक्त नगर निगम के सर्वेसर्वा हैं। लिहाजा सीएम सिटी को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी नगर आयुक्त पर आ गई है। हाल में प्रमुख सचिव ने शहर की सफाई व्यवस्था पर नाखुशी जताने के साथ शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की नसीहत भी दी थी। सफाई व्यवस्था की निगरानी का जिम्मा कमिश्नर को दिया गया है। ऐसे में नगर आयुक्त के सामने चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं। विशेष बातचीत में नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने अपनी योजनाओं को साझा किया।

प्रश्न- शहर को बेहतर बनाने में आपके सामने कैसी चुनौतियां हैं?
उत्तर- चुनौतियां तो हर जगह होती है। प्लानिंग से सभी समस्याएं दूर कर ली जाती हैं। सफाई, जल भराव, स्ट्रीट लाइट यहां की समस्या है। इन सारी समस्याओं को दूर करने के लिए योजनाबद्ध काम किया जाएगा। सरकार की भी मंशा है कि शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जाए।
विज्ञापन


प्रश्न- नगर निगम का प्रशासक बनने के बाद शहर के विकास को लेकर आपका क्या एजेंडा है ?
उत्तर- मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार शहर को साफ सुथरा बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। जल भराव की समस्या को दूर करना, चोक नालियों की सफाई कराकर बेहतर बनाना, शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ इनके ऑन और ऑफ करने की समुचित व्यवस्था करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। जल्द ही शहर की लाइटिंग व्यवस्था काफी बेहतर हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी नगर निगमों की स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदलने की योजना को मंजूरी दे दी है। गोरखपुर को प्राथमिकता दी गई है। शहर के करीब 35 हजार स्ट्रीट लाइट प्वाइंट एलईडी में बदले जाएंगे। इसके साथ ही इंसेफेलाइटिस समेत अन्य बीमारियों के मद्देनजर फॉगिंग प्रणाली को परिवर्तित किया गया है। प्रावधान के तहत अब प्रत्येक वार्ड में रोजाना फॉगिंग होगी। फॉगिंग का प्रावधान कुछ ऐसा होगा कि वार्ड के किसी मोहल्ले की सातवें दिन फिर से फॉगिंग की बारी आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न- इन सारे काम को पूरा करने में फंड की कमी तो नहीं है।
उत्तर- नगर निगम के सामने फंड की कोई कमी नहीं है। अमृत योजना के तहत कई योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। शहर के आठ पार्कों के सुंदरीकरण के लिए अमृत योजना से 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा हमने आठ और पार्कों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। जल्द ही इसकी भी संस्तुति मिलने की उम्मीद है। सड़क, नाली, नालों, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए भी योजना तैयार की जा रही है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed