{"_id":"5968ccb84f1c1b68718b498e","slug":"31500040376-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में तय दर से बढ़ेगी महंगाई, जनता का होगा उत्पीड़न: कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी में तय दर से बढ़ेगी महंगाई, जनता का होगा उत्पीड़न: कंछल
Updated Fri, 14 Jul 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ मीटिंग करते बनवारी लाल कंछल।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जीएसटी में तय की दरों से महंगाई बढ़ जाएगी। साथ ही जनता और व्यापारियों का शोषण होगा। वित्त मंत्री को जीएसटी की खामियों को दूर करना चाहिए।
शुकव्रार को सर्किट हाउस में जिला एवं महानगर के व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक में बतौर मुख्य पूर्व सांसद एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष कंछल ने कहा कि व्यापार मंडल भी जीएसटी का स्वागत करता है, लेकिन अभी इसमें बदलाव की जरूरत है। विश्व के 140 देशों में जीएसटी लागू है। उनमें 100 से अधिक देशों में जीएसटी की दर आठ से 16 प्रतिशत के बीच है। 30 से 40 देशों में जीएसटी की अधिकतम दर 20 प्रतिशत है, जबकि हमारे देश में यह दर 28 प्रतिशत रखी गई है। इससे न सिर्फ महंगाई बढ़ेगी बल्कि आम जनता के साथ व्यापारियों का भी शोषण होगा। ऐसे में जीएसटी की अधिकतम दर कम करके 18 प्रतिशत की जानी चाहिए।
इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे जीएसटी से जुड़ीं दिक्कतें वाणिज्य कर अधिकारियों के साथ बैठक कर दूर कर लें। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपेक्षा की कि वह व्यापारियों की मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर उनमें सुधार कराएंगे। बैठक में प्रमोद अग्रहरि, मदन लाल, अनिल टिबड़ेवाल, जवाहर कसौधन, विशाल गुप्ता, रवींद्र मौर्या, हरिलाल सर्राफ, रामदरश, जयप्रकाश जायसवाल, अशोक कुमार, अरशद, जमाल सामानी, कन्हैया लाल अग्रवाल, सुरेश रूंगटा, महिला व्यापार मंडल से नर्मदा श्रीवास्तव आदि व्यापारी मौजूद रहे। संचालन मदन लाल गुप्त ने किया।