{"_id":"5964da1b4f1c1b681c8b45ad","slug":"31499781659-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला सीएचसी पर शुरू हुआ प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला सीएचसी पर शुरू हुआ प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस
Updated Tue, 11 Jul 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोला सीचएचसी पर भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना की शुरुआत हो गई है। सोमवार को यहां प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। छह माह पहले लागू हुई इस व्यवस्था का लाभ अब तक किसी भी सीएचसी पर नहीं मिल रहा था। पहली बार किसी सीएचसी पर निजी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने बैठकर गर्भवती और प्रसूताओं का इलाज किया।
हर माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तौर पर मनाने का फरमान शासन ने दिया था। इसमें एक निजी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएं ली जानी थीं। महिला अस्पताल में छह माह पहले ही इस पर अमल शुरू हो गया था, लेकिन जिले की किसी भी सीएचसी पर यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी थी। इसी कड़ी में सोमवार को गोला सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के साथ इसकी शुरुआत गई। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम यादव ने मरीजों का इलाज किया। इस बार नौ तारीख को रविवार होने के कारण सोमवार को यह दिवस मनाया गया। सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि अन्य सीएचसी पर भी यह सेवा शुरू कराने का प्रयास हो रहा है।