फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीएम सिटी में अफसर आने को तैयार नहीं

सीएम सिटी में अफसर आने को तैयार नहीं

Wed, 05 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
सीएम सिटी में अफसर आने को तैयार नहीं

विज्ञापन
गोरखपुर। शिक्षा विभाग के अधिकारी सीएम सिटी में आने को तैयार नहीं हैं। दूसरे जिलों से तबादला होकर आने वाले चार खंड शिक्षाधिकारियों ने ज्वाइन न करके अवकाश ले लिया है। माना जा रहा है सभी तबादला रुकवाने की कोशिश में जुटे हैं। इनके न आने से चार ब्लॉकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

तीन साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों का पिछले दिनों तबादला किया गया था। चार खंड शिक्षाधिकारी जनार्दन यादव, प्रभावती देवी, अनीता देवी, निधि श्रीवास्तव का दूसरे जिले में तबादला कर दिया गया, जबकि दूसरे जिलों से छह खंड शिक्षाधिकारियों को गोरखपुर भेजा गया। दो अधिकारियों संध्या तिवारी और रमेश कुशवाहा ने तो ज्वाइन कर लिया, जबकि चार अन्य खंड शिक्षाधिकारियों ने ज्वाइन ही नहीं किया। विभाग में चर्चा है कि जब से योगी आदित्यनाथ सीएम हुए हैं शिक्षा विभाग में अधिकारियों ने मानीटरिंग तेज कर दी है। आए दिन बैठकें हो रही हैं और कमियों पर फटकार पड़ रही है। शिक्षा का स्तर सुधारने, छात्र संख्या बढ़ाने का दबाव और मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर भविष्य में अधिक कड़ाई हो सकती है। यही वजह है कि अधिकारी यहां आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed