फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बीएसएनएल जोड़ेगी आधार कार्ड से

बीएसएनएल जोड़ेगी आधार कार्ड से

Thu, 29 Jun 2017 01:34 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल जोड़ेगी आधार कार्ड से
बीएसएनएल

विज्ञापन
गोरखपुर। बीएसएनएल मंडल के सभी उपभोक्ताओं के नंबर आधार कार्ड से जोड़ रही है। तीन दिनों में लगभग छह हजार लोगों के नंबर आधार कार्ड से लिंक हो चुके हैं। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जुड़ने के बाद फर्जी आईडी से नंबर रजिस्ट्रेशन के खेल पर पूरी तरह नकेल कसी जा सकेगी।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक भारत सरकार ने बीएसएनएल और अन्य सभी निजी कंपनियों से उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबरों को आधार कार्ड से लिंक करने को कहा है। बीएसएनएल ने इस संबंध में मंडल के सभी केंद्रों को सूचना दे दी है। इसकी अंतिम समय सीमा 6 फरवरी 2018 तय की गई है। इस मियाद के बाद जिन उपभोक्ताओं के नंबर आधार से लिंक नहीं होंगे, वे बंद कर दिए जाएंगे। कंपनी के जीएम जीपी त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर और महाराजगंज जिले को मिलाकर बीएसएनएल के कुल 6 लाख उपभोक्ता हैं। सभी को इसके लिए सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन


आधार से मोबाइल नंबर ऐसे होगा लिंक
सरकार की इस योजना में उपभोक्ताओं को आधार कार्ड की कोई कॉपी जमा नहीं करनी है। वह किसी भी केंद्र पर या बीएसएनएल के फ्रेंचाइजी सेंटर पर जाकर अपना नंबर लिंक करा सकते हैं। इसके लिए बॉयोमीट्रिक मशीन पर दो बार अंगूठे का स्पर्श करना है। इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसके जरिए आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मिल रही है सुविधा
- गोरखपुर सीटीओ दफ्तर, सिविल लाइन सेंटर
- राप्तीनगर उपकेंद्र
- गोरखनाथ उपकेंद्र
- बांसगांव उपकेंद्र
- बड़हलगंज उपकेंद्र
- आनंद नगर उपकेंद्र
- महराजगंज उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed