फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में आनलाइन नामांतरण

रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में आनलाइन नामांतरण

Sat, 17 Jun 2017 02:23 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में आनलाइन नामांतरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के बाद अब खतौनी में नाम चढ़वाने के लिए तहसीलों और अभिलेखागारों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रजिस्ट्री होने के बाद खतौनी पर भी अब ऑनलाइन नामांतरण हो जाएगा। इसके लिए राजस्व परिषद की तरफ से सभी गांव की खतौनियों में गाटे की यूनिक आईडी तैयार की गई है। इसे विभाग के पोर्टल पर अपलोड भी कर दिया गया है। सभी सब रजिस्ट्रार से कहा गया है कि वे अचल संपत्ति की रजिस्ट्री के विलेखों में गाटों की यूनिक आईडी का भी उल्लेख कराएं। जिले में भी इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है, जल्द ही खतौनी में ऑनलाइन नामांतरण शुरू हो जाएगा।

सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार द्वितीय रईस अहमद ने बताया कि क्रेता द्वारा गाटे की यूनिक आईडी वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। विलेखों की आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद पंजीकृत विलेखों को यूनिक आईडी दी जाएगी और सभी पंजीकृत विलेख ऑनलाइन सेंट्रल सर्वर पर अपलोड किए जाएंगे। महानिरीक्षक निबंधन कामिनी चौहान रतन की तरफ से सभी सब रजिस्ट्रार से कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित कराएं कि रजिस्ट्री करने आने वाले पक्षकारों द्वारा अचल संपत्ति के विलेखों में संपत्ति की पहचान के लिए उसका विवरण मसलन चौहद्दी आदि का जिक्र जरूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed