{"_id":"5781125b4f1c1b4b507f9e7d","slug":"3000-tb-patients-found-in-private-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे तीन हजार टीबी के मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे तीन हजार टीबी के मरीज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 09 Jul 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
टीबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट डॉक्टरों की क्लीनिक पर करीब तीन हजार टीबी के मरीज उपचार करा रहे हैं। यह सच्चाई जिला क्षय रोग अधिकारी के प्रयासों से सामने आई है। प्राइवेट अस्पतालों से सूचनाओं को लेकर कई बार किए गए पत्राचारों के बाद मिली जानकारी से अब सरकारी महकमा इन मरीजों की भी निगरानी कर रहा है।
जिले में सरकारी अस्पताल के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी टीबी मरीज उपचार कराते हैं। इन मरीजों में कई ऐसे भी होते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बीच में ही दवा बंद कर देते हैं और उनका रोग गंभीर हो जाता है। ऐसे में जब वह सरकारी अस्पताल में आते हैं तो उनकी स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाता है।
इसे देखते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीके मिश्रा ने प्राइवेट डॉक्टरों से संपर्क कर सूचनाएं भेजने की सिफारिश की थी, ताकि इन मरीजों की भी निगरानी की जा सके। कई पत्रों के अब अधिकतर प्राइवेट डॉक्टर इसकी जानकारी देने लगे हैं। इस जानकारी में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने वाले करीब तीन हजार मरीज सामने आए हैं। इनका पूरा डिटेल टीबी अस्पताल में है और नियमित रूप से इनकी निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
‘प्राइवेट डॉक्टरों से सूचना मिलने लगी है। करीब तीन हजार रोगियों की सूचना आ चुकी है। जिसका ब्योरा दर्ज कर मरीजों की नियमित निगरानी की जा रहा है।’
- डॉ. पीके मिश्रा, जिला क्षय रोग अधिकारी