फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   3 Lift has been placed at railway station

रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट की सुविधा जल्द

Tue, 09 May 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 09 May 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
3 Lift has been placed at railway station
प्लेटफॉर्म नौ पर लगाया गया लिफ्ट। - फोटो : Amar Ujala
फुट ओवरब्रिज से प्लेटफॉर्म पर चढ़ने और उतरने के लिए यात्रियों को जल्द ही लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नौ पर तीन लिफ्ट लगा दी गई हैं। इनका ट्रायल भी हो चुका है। बस उद्घाटन का इंतजार है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर पहले चरण में आठ लिफ्ट लगाई जाएंगी। ये लिफ्ट प्लेटफॉर्म नौ, आठ और सात पर लगेंगी। इसके बाद बाकी प्लेटफॉर्म पर भी लिफ्ट लगाई जाएंगी। प्लेटफॉर्म नौ पर एस्केलेटर की सुविधा पहले से ही है। लिफ्ट लगने से बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों का प्लेटफॉर्म तक पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही भीड़ बढ़ने पर भी दिक्कत नहीं आएगी। एक लिफ्ट में एक साथ आठ लोग सवार हो सकेंगे। इसे चलाने के लिए कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। उद्घाटन के लिए रेल प्रशासन सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम लेना चाहता है क्योंकि वह अब भी सांसद भी हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि जल्द ही तीनों लिफ्ट के उद्घाटन का शेड्यूल तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एनईआर के सात स्टेशनों पर 23 लिफ्ट लगेंगी
पूर्वोत्तर रेलवे के सात स्टेशनों पर 23 लिफ्ट लगाई जाएंगी। गोरखपुर स्टेशन पर कुल आठ लिफ्ट लगनी हैं। गोरखपुर के अलावा लखनऊ, गाजीपुर और गोंडा में भी लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर लगाई जाएगी लिफ्ट
स्टेशन        संख्या
लखनऊ        03
गोंडा             02
गोरखपुर        08
गाजीपुर        01
मऊ             02
छपरा            03
सीवान         01    
मंडुआडीह    03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed