फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   29 crores rupees are distributed among farmers of sugarcane

एक दिन में 29 करोड़ के बकाये का भुगतान

Wed, 22 Mar 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 22 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
29 crores rupees are distributed among farmers of sugarcane
किसानों का करोड़ो रुपए दबाकर बैठे हैं सुगर मिल - फोटो : Getty
चीनी मिलों के बंद होने के साथ ही साथ शासन-प्रशासन भी धीरे-धीरे गन्ना किसानों की तरफ से मुंह मोड़ने लगा था, मगर अब जबकि निजाम बदल गया है तो अफसर इन किसानों की सुधि लेने लगे हैं। मंगलवार को मंडल की आठ में से पांच चीनी मिलों से किसानों के गन्ना मूल्य बकाये का 29 करोड़ रुपये का भुगतान कराया गया। उप गन्ना आयुक्त आरबी राम के मुताबिक हाटा चीनी मिल ने 4.41 करोड़, रामकोला ने 10.93 करोड़, सिसवा ने 6.71 करोड़ तथा सेवरही चीनी मिल ने 7.10 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य के बकाये का भुगतान किया।
विज्ञापन


उधर, कमिश्नर अनिल कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान उप गन्ना आयुक्त को निर्देश दिया कि हर हाल में 15 अप्रैल तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी चीनी मिल ने भुगतान में लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मंडल के चीनी मिलों पर किसानों के गन्ना मूल्य का 244.47 करोड़ रुपये बकाया है। अकेले कप्तानगंज चीनी मिल पर ही किसानों गन्ना मूल्य क ा 12.28 करोड़ बकाया है। इन बकायों के भुगतान के लिए लंबे समय से किसान गुहार लगाते आ रहे हैं। कई बार आंदोलन भी हुए मगर सब बेनतीजा रहे। यहां तक की सालों से इस मामले को समीक्षा बैठकों से भी हटा दिया गया। मंडल में कुशीनगर में सर्वाधिक पांच, देवरिया में एक तथा महराजगंज में दो चीनी मिलें संचालित हैं। 
विज्ञापन


गंदगी मिली तो नपेंगे नगर निगम के अफसर
केंद्र के साथ ही अब प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने के बाद स्वच्छता अभियान को लेकर अफसर भी गंभीर हो गए हैं। कमिश्नर अनिल कुमार ने नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी सफाई इंस्पेक्टरों और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चेताया कि अगर कहीं भी गंदगी दिखी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों का चालान करने के साथ ही साथ सड़कों के किनारे शौचालय-मूत्रालय बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि निर्माणाधीन शौचालयों के फ ोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराएं। नगर आयुक्त खुद जाकर निर्माण कार्य प्रगति की निगरानी करें। उन्होंने मुख्य अभियंता से निर्माण कार्यों में और तेजी लाने को कहा। वाटर सप्लाई की समीक्षा करते हुए उन्होंने टंकियों की सफाई पर जोर दिया। कहा कि  गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी की सप्लाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। इसी तरह उन्होंने कहा कि अफसर यह सुनिश्चित करें कि रात में सभी रोड लाइटें जलें। उन्होंने अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर कार्रवाई करने के साथ ही हाईवे के पास की शराब की दुकानें हटाने के कोर्ट के आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed