{"_id":"58cbec774f1c1b2a5a32a595","slug":"265-employees-of-nagar-nigam-became-permanent","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 वर्ष बाद हुए नियमित, चेहरे पर दिखी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 वर्ष बाद हुए नियमित, चेहरे पर दिखी खुशी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 18 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने 265 दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों को नियमित कर दिया है। 26 वर्षों से शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रहे इन कर्मचारियों ने लंबी लड़ाई के बाद नियुक्ति पत्र हासिल किए। 14 फरवरी 2017 से इन्हें अब 18 हजार से 56,900 रुपये तक के मासिक वेतन का लाभ मिलेगा।
सबसे पुराने कर्मचारियों में राज कुमार एक जुलाई 1991 में दैनिक वेतन पर नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी नियुक्त हुए थे। उनके मुताबिक बढ़ा हुआ वेतन मिलने पर परिवार की कई मुश्किलों का समाधान हो सकेगा। इसी तरह से दिलचंद, सुनील कुमार, जयकरन, रामसूरत और अरविंद के चेहरे पर भी नियमित होने की खुशी साफ झलक रही थी।
शासन की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक दैनिक मजदूरी पर कार्यरत कर्मचारी 14 फरवरी 2017 से विनियमित किए गए हैं। उनका वेतन मैट्रिक्स 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक निर्धारित किया गया है। शासनादेश में यह भी साफ शब्दों में लिखा गया है कि कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति समय-समय पर अनुमन्य महंगाई एवं अन्य भत्ते आदि देय होंगे। शुक्रवार को 265 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके थे।