{"_id":"5783a2e94f1c1be97b13d7c7","slug":"25-laks-plantation-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे, 25 लाख पौधरोपण, अब बचाने की चुनौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे, 25 लाख पौधरोपण, अब बचाने की चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 11 Jul 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
बुढ़िया माई मंदिर के पास पौधरोपण करते कमिश्नर, डीएम व अन्य ।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी अभियान के तहत 24 घंटे में मंडल के 414 स्थानों पर 25.65 लाख पौधे लगाने का टारगेट है। इसकी शुरुआत सोमवार की सुबह दस बजे से हुई जो मंगलवार की सुबह 10 बजे चलेगी। पहले दिन ही लाखों पौधे लगाए गए। सिर्फ गोरखपुर जिले में ही 132 जगहों पर करीब 7.92 लाख पौधरोपण हुए। रिकार्ड बनाने की इस मुहीम में पौधे तो लग गए, मगर अब सबसे बड़ी चुनौती इन्हें बचाना है। पर्यावरण की सुरक्षा का हवाला देते हुए जितनी संजीदगी के साथ विभिन्न महकमों ने पौधे लगाकर इस मुहिम में अपनी भागीदारी दर्ज कराई, अगर वे उतनी ही संजीदगी से इन पौधो को बचा भी ले गए तो यह योगदान वाकई सफल माना जाएगा।
अभियान की शुरुआत कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद, डीएम ओएन सिंह व पिपराइच की विधायक राजमति निषाद ने रजही बीट के तहत बुढ़िया माता मंदिर के पास पौधरोपण कर किया। इस मौके पर कमिश्नर ने कहा कि वातावरण को शुद्ध एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे अहम हैं। प्रदेश सरकार द्वारा 5 करोड़ पौधे लगाकर इतिहास बनाया जा रहा है। यह प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मंडल में कुल 414 स्थानों पर लगभग 25.65 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है जो सुबह 10 बजे से शुरू होकर अगले दिन 10 बजे तक चलेगा।
इसके बाद कमिश्नर और डीएम ने महेसरा पुल के पास नगर निगम की तरफ से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मेयर सत्या पाण्डेय व नगरायुक्त बीएन सिंह आदि अफसरों के साथ पौधरोपण किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि पौधों के बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है और आज जो भी पौधे लगाए जा रहे हैं उनके रखरखाव पर विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे पौधे नष्ट न होने पाएं। इस दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि लगभग 3300 पौधों का रोपण किया गया है।
विज्ञापन
डीएफ ओ ने बताया कि शासनादेश के अनुसार विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए प्रत्येक रोपण स्थल पर दो गवाह एवं दो आडिटर तैनात किए गए हैं जो मौजूद रहकर पोधरोपण की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जोन के सभी डीएफ ओ कार्यालय में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है तथा सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं जो निगरानी कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ डा. मन्नान अख्तर, मुख्य वन संरक्षक आरआर जमुआर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूली बच्चे व एनजीओ के लोग उपस्थित थे।