बोर्ड परीक्षा के लिए 219 केंद्र प्रस्तावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर।
बोर्ड
परीक्षा में इस साल हाईस्कूल
और इंटरमीडिएट के करीब 161897
विद्यार्थी
शामिल होंगे,
जबकि
पिछले साल 152495
विद्यार्थियों
ने परीक्षा दी थी,
जिनके
लिए 221
परीक्षा
केंद्र बनाए गए थे। मंगलवार
को तहसीलों से विद्यालयों की
जांच रिपोर्ट आने के बाद परीक्षा
केंद्रों की सूची तय कर दी गई।
पिछले साल की सूची में कोई खास
फेरबदल नहीं किया गया है,
सिर्फ
दो विद्यालयों को विवाद के
चलते केंद्र नहंीं बनाया गया।
सूत्रों की माने तो शासन स्तर
से भी कुछ और विद्यालय परीक्षा
केंद्र बनाए जा सकते हैं। इस
साल परीक्षा केंद्र न बन पाने
के चलते कई विद्यालयों के
प्रबंधकों ने शासन स्तर पर
पैरवी शुरू करा दी है। पिछली
दफा भी अंतिम समय शासन के
निर्देश पर परीक्षा केंद्र
बढ़ाए गए थे। डीआईओएस
एएन मौर्या ने बताया कि परीक्षा
केंद्रों की प्रस्तावित सूची
कार्यालय में चस्पा करा दी
गई है और एनआईसी की वेबसाइट
पर भी उपलब्ध है। 18
नवंबर
तक सूची पर आपत्तियां मांगी
गई है। किसी को भी शिकायत है
तो वही लिखित आपत्ति कार्यालय
में दे सकता है। आपत्तियों
के निस्तारण के बाद अंतिम सूची
जारी की जाएगी।