फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाजपा ने किसानों से किए वादे पूरे किए : योगी

भाजपा ने किसानों से किए वादे पूरे किए : योगी

Sun, 24 Feb 2019 01:02 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sun, 24 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने किसानों से किए वादे पूरे किए : योगी
गोरखपुर। फर्टिलाइजर के मैदान में शुरू हुए भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन में आए देश भर के प्रतिनिधियों के बीच योगी आदित्यनाथ ने भाजपा को किसानों का सच्चा हितैषी बताकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं विरोधी पार्टियों पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि हम पर सवाल उठाने वाले अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि उन लोगों ने किसानों के लिए क्या किया। सीएम ने कहा कि 55 वर्षों में कांग्रेस ने जो नहीं किया, उसे मोदी सरकार ने 55 महीनों में कर डाला। भाजपा ने किसानों से किए वादों को पूरा किया है।
विज्ञापन


योगी के पहले कई नेता अपने विचार व्यक्त कर चुके थे, पर कार्यक्रम स्थल पर गर्माहट नहीं थी। लोग तालियों से भी परहेज कर रहे थे। जैसे ही योगी माइक संभाले, जय श्रीराम का घोष गूंज उठा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद फसल ऋण माफी एक चुनौती थी, पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनसे कहा कि खर्चे में कटौती कर किसानों का ऋण माफ करें। हमने किसानों से वादा किया था। उसे हमने पूरा कर दिखाया। किसानों का छह साल से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा था। 55 हजार करोड़ गन्ना किसानों का भुगतान कराया। उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में कांग्रेस व प्रदेश में सपा की सरकार थी। गेहूं का समर्थन मूल्य 1400 रुपये था, पर किसानों को 800 से 900 रुपये क्विंटल दाम मिलता था। हमने रिकार्ड गेहूं की खरीद समर्थन मूल्य पर कराई । इस साल 1860 गेहूं का समर्थन मूल्य मिलेगा।
विज्ञापन


पिछली सरकारों के विकास पर तंज कसते हुए कहा कि बाड़ सागर परियोजना का शिलान्यास 1973 में हुआ था, वह उसी तरह से अधूरी पड़ी थी। उसे भाजपा सरकार ने एक साल में पूरा कराया। उससे डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसानों के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील हैं। उन्होंने किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों से मिशन 2019 की सफलता के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed