फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलवामा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहर में गम और गुस्से की लहर

पुलवामा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहर में गम और गुस्से की लहर

Fri, 15 Feb 2019 01:15 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Fri, 15 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहर में गम और गुस्से की लहर
पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले से शहर में गम और गुस्से की लहर दौड़ गई। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले से शहर में गम और गुस्से की लहर दौड़ गई। सबने आतंकियों की इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कहा कि अब आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीदों के परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन


राइजिंग एंजल्स की तूलिका त्रिपाठी, निक्की रानी, नीलम वासनीवाल और सपना पांडेय ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि अब आतंक पर करारा प्रहार की जरूरत है। सोशल मीडिया पर भी शहरवासियों की नाराजगी देखने को मिली है। ज्यादातर ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही है। उन्होंने मोदी सरकार से अपेक्षा की है कि सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला ले। लिखा, ऐसा नहीं हुआ तो 56 इंच का सीना किस काम का। घटना पर भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह, डॉ सतेंद्र सिन्हा और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सबल सिंह ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को शहर भर में सभाओं का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने घटना की पुरजोर निंदा करते हुए सरकार से मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी के बाद पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल ने शोकसभा की। पुलवामा में आतंकी घटना में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही सरकार से घटना का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। बैठक में अध्यक्ष रमेशचंद गुप्ता, मणिनाथ गुप्ता अजय जायसवाल, दीनानाथ मोदनवाल, मुरली मनोहर कश्यप आदि मौजूद रहे। चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफि ले पर कायरतापूर्ण हमले की जितनी निंदा की जाए, कम है। मांग की कि केंद्र सरकार आतंकियों के खिलाफ कठोर और प्रभावी कार्रवाई करे।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने मुख्य गेट पर कैंडल जलाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।

छात्रों ने कहा अब जरूरत पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आखिर कब तक देश के जवान शहीद होते रहेंगे, अब बदला लेने का वक्त आ गया है। केंद्र सरकार को चाहिए कि सेना को कार्रवाई के लिए आजाद कर दे। आतंकी और उनके मददगार अपने आप ठीक हो जाएंगे। इस अवसर पर गौरव तिवारी, आशुतोष उपाध्याय, अविनाश, प्रभात, गणेश, शिवम त्रिपाठी और राम प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed