{"_id":"5c65c18cbdec224e211357e0","slug":"21550172556-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच को पहुंचे अफसर, केंद्र व्यवस्थापकों को बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच को पहुंचे अफसर, केंद्र व्यवस्थापकों को बदला
Fri, 15 Feb 2019 12:59 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
धुरियापार (गोरखपुर)। यूपी बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में हिंदी का गलत पेपर बांटने के मामले पर शासन न आरोपी दोनों ही केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है, साथ ही काली सूची में डाल दिया है। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया आरोपी मोतीलाल इंटर कॉलेज दुघरा और आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज लहसड़ी की जांच को पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों का लिखित बयान दर्ज किया। कहा कि फिलहाल दोनों ही केंद्र के व्यवस्थापकों को बदल दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच होगी, उसे देखने के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को मोतीलाल इंटर कॉलेज दुघरा के कमरा नंबर 19 में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को दूसरी पाली की परीक्षा में सामान्य हिंदी की जगह पर हिंदी और हिंदी की जगह पर सामान्य हिंदी का पेपर बांट दिया गया था। वहीं ऐसा ही मामला आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पर भी मिला। आरोप है कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने कक्ष निरीक्षक से इसकी शिकायत की तो उन्हें डांट कर बिठा दिया गया। बाद में आक्रोशित विद्यार्थियों ने उरुवा थाने पर जाकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद मामला प्रकाश में आया।

इन्हें मिली जिम्मेदारी
आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज लहसड़ी का नया केंद्र व्यवस्थापक सहायक अध्यापिका स्नेह लता यादव और मोती लाल इंटर कॉलेज का व्यवस्थापक रामकरन यादव को बनाया गया है।
विज्ञापन