फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अखिलेश यादव को रोकने पर भड़के सपाई

अखिलेश यादव को रोकने पर भड़के सपाई

Tue, 12 Feb 2019 10:34 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव को रोकने पर भड़के सपाई
सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। प्रयागराज जा रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के निर्देश पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सपाई सिद्धार्थ तिराहे पर धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे तक चल प्रदर्शन से चौराहे पर जाम लग गया। पुलिस के मान मनौव्वल पर सपाई तहसील पहुंचे और एसडीएम की अनुपस्थिति में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। इस दौरान योगी और मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। वहीं डुमरियागंज, बांसी और इटवा में भी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि भाजपा सत्ता के अधिकारों दुरुपयोग कर रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रयागराज में छात्रसंघ के समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद प्रशासन ने सरकार के इशारे पर उन्हें रोक लिया और कार्यक्रम में जाने की अनुमति नहीं दी। यह लोकतंत्र का हनन है। वरिष्ठ सपा नेता मुरलीधर मिश्र ने कहा कि सपा अध्यक्ष को सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने से रोका जाना पूरी तरह से गलत है। धरने को सपा नेता रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव, वीरेंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान कलाम सिद्दीकी, महेश प्रसाद, सपा प्रवक्ता विजय यादव, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, रमजान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री का पुतला दहन न होने पाए। इसके लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटी थी। पुतले को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में कहासुनी भी हुई। इसके बाद सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अजय चौधरी की अगुवाई में तहसील में पहुंच गए। लेकिन कुछ सपा कार्यकर्ता तिराहे पर रुक गए। थोड़ी देर बाद युवा सपाइयों ने पुलिस को चकमा देते हुए सिद्धार्थ तिराहे पर पुुलिस पिकेट के सामने ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। इस दौरान डॉ. धीरेंद्र यादव, वीके यादव, राकेश यादव, रंजीत यादव, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इटवा में कस्बे के मुख्य चौराहे पर सपाइयों ने नारेबाजी करके विरोध जताया। इस दौरान सपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह, अब्दुल लतीफ, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, इनामुल्लाह, अजमल, राजू आदि मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार सपा अध्यक्ष को रोकने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता को सौपा। यहां नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी ने कहा कि सरकार लोगों के संवैधानिक अधिकार का हनन कर रही है। इसकी जितनी भी निंदा किया जाए कम है। इस दौरान जिला सचिव तुफेल अहमद, छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अंबीकेश श्रीवास्तव, धीरेन्द्र यादव, अमित बख्शी, ईश्वर चन्द्र दूबे, अनुराग श्रीवास्तव, बृजलाल यादव, रोहित पासवान, अजहरूद्दीन खान, राजन सिंह, विशाल बहादुर, गौरीशंकर, विवेक यादव आदि मौजूद रहे। लोटन प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव तेजप्रताप सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। मानस यादव, कमलेश चौरसिया, घरभरन गोसाई, रामनयन यादव, अयूब खान, करीम खान, ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे।

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, सपा अध्यक्ष को रोकने और इलाहाबाद में सांसद धर्मेंद्र यादव पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नाराजगी जताई। सपा के डुमरियागंज विधान क्षेत्र अध्यक्ष तोताराम वर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव को छात्रसंघ के कार्यक्रम में न जाने देना एक राजनीतिक साजिश है। इलाहाबाद में सांसद धर्मेन्द्र यादव पर लाठी चार्ज की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। जिपं सदस्य दीनेन्द्र दत्त उर्फ छोटे यादव, अवध बिहारी सिंह, छोटे श्रीवास्तव, अनिल कुमार गौतम, रामनरेश, कैश अहमद, शमसाद अहमद, अज्जू सिंह, राजन तिवारी, दिनेष यादव आदि मौजूद रहे।


आधे घंटे तक जाम रहा शहर
अचानक सपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के कारण सिद्धार्थ तिराहे पर जाम लग गया। मंगल बाजार होने के कारण भीड़ अधिक थी। इसके कारण परेशानी और भी हुई। सवा दो बजे से लेकर पौने तीन बजे तक कार्यकर्ता तिराहे पर बैठकर प्रदर्शन करते रहे। इसकी वजह से आधे घंटे शहर में जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed