{"_id":"5c27d08abdec2256b421f322","slug":"21546113162-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आवास विकास कॉलोनी शाहपुर में जीडीए और जिला प्रशासन की मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास कॉलोनी शाहपुर में जीडीए और जिला प्रशासन की मनमानी
Sun, 30 Dec 2018 01:22 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। आवास आयुक्त अजय चौहान ने शाहपुर आवास विकास कालोनी में अवैध ढंग से आवंटित पट्टे निरस्त करने के आदेश दिए हैं। अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर जीडीए और जिला प्रशासन ने कालोनी की सड़क की जमीन पर पट्टा आवंटित कर दिया था। यही नहीं, अवैध रूप से आवंटित पट्टे पर प्रधानमंत्री आवास भी बनवा दिए गए। इन्होंने सड़क के अलावा कालोनी का पार्क भी गलत तरीके से बेचा था। आवास आयुक्त ने पार्क को खाली कराने का आदेश दिया है। इसके अलावा अवैध रूप से आवंटित पट्टे की जमीन पर रहने वाले स्वीपर और बाल्मीकि समाज के लोगों को दूसरी जगह बसाने के आदेश दिए हैं।
आवास आयुक्त अजय चौहान ने अवैध ढंग से आवंटित पट्टे निरस्त करने के आदेश के साथ ही परिषद के स्थानीय अफसरों से कहा है कि पट्टा निरस्तीकरण का पत्र जल्द ही जिलाधिकारी को भेजा जाए। आवास विकास कॉलोनी में साल 2008-09 में सड़क की भूमि पर गलत तरीके से पट्टा किया गया और पार्क बेचा गया था। यह मामला ‘अमर उजाला’ ने अप्रैल-2018 में प्रमुखता से उठाया था। सिलसिलेवार बताया गया था कि गड़बड़ी कहां कहां हुई है। आवास आयुक्त की ओर से की गई कार्रवाई से अमर उजाला की मुहिम परिणाम तक पहुंच गई है। आवास आयुक्त ने मूल नक्शे के हिसाब से सड़क की चौड़ाई 30 मीटर करने के आदेश दिए हैं। आयुक्त के मुताबिक सड़क के प्रारंभिक भाग पर आवास विकास परिषद का स्टोर है, जिसे हटाकर 66 मीटर लंबाई तक सड़क की चौड़ाई 30 मीटर की जाए। यह चौड़ाई अभी 12 मीटर है। सड़क की भूमि पर हुए अवैध निर्माण भी हटाए जाएं।

पट्टों की फाइल गायब
आवास विकास कॉलोनी शाहपुर में जीडीए ने जिलाधिकारी की मदद से 24 लोगों को अवैध तरीके से पट्टा आवंटित करा दिया था। छानबीन हुई तो पता चला कि पट्टा आवंटन से संबंधित फाइलें गायब हैं। इसके बावजूद मनमानी की गई और अवैध तरीके से आवंटित पट्टे की भूमि पर पीएम आवास बनवा दिया गया। अब इन आवासों का निर्माण अवैध हो गया है। इन्हें ढहाने की तैयारी है।
विज्ञापन