फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अपनी मुश्किल से सबक लेकर बने दूसरों के मददगार

अपनी मुश्किल से सबक लेकर बने दूसरों के मददगार

Thu, 20 Dec 2018 12:35 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Thu, 20 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अपनी मुश्किल से सबक लेकर बने दूसरों के मददगार
संगीत शब्द
गोरखपुर। एक को गीत-संगीत रचने का शौक तो दूसरे में मीठी आवाज से अपनी पहचान गढ़ने की चाहत। उम्र छोटी लेकिन सपने बड़े। बचपन की दोस्ती के साथ इनके सपने जुड़े तो दोनों ने एक साथ इसे सच करने के लिए कदम बढ़ाया। हर कदम के साथ एक नई मुश्किल पेश हुई। मगर 10वीं में पढ़ने वाले दोस्तों की इस जोड़ी ने मुश्किलों से हार नहीं मानी, बल्कि इनसे सबक लेकर अपने जैसे दूसरों के लिए मददगार बनकर हाजिर हैं।
विज्ञापन


रुस्तमपुर के आर्यन शुक्ल और शिवांश सिंह ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच खुद तैयार किया। इनके जैसे दूसरे कलाकार सावन, आईट्यून्स, प्लेस्टोर, स्पोटीफाई जैसे प्लेटफार्म पर अपने म्यूजिक वीडियो सहजता से अपलोड करा सकें, इसके लिए इन्होंने स्टार्टअप शुरू किया है। इसके लिए फोटोग्रॉफी का शगल रखने वाले अपने साथी देव मिश्र का साथ मांगा तो वह भी खुशी-खुशी राजी हो गया। अब ये तीनों ‘क्लैशनाइट टीवी’ वेबसाइट चला रहे हैं। आर्यन ने अपनी मम्मी पूनम और पापा सत्यप्रकाश को राजी करके घर के एक कमरे को रिकॉर्डिंग रूम का रूप दे दिया है।
विज्ञापन

तैयार कर चुके हैं अपना म्यूजिक वीडियो

शिवांश की मम्मी वंदना और पापा अभय प्रताप सिंह ने उसकी कोशिश देखकर डीएसएलआर खरीदकर दिया। फिर तिकड़ी ने अपने दोस्त सिद्धार्थ व आरिश परवेज के साथ मिलकर चार डीएसएलआर कैमरों से एक म्यूजिक वीडियो तैयार कर डाला। अक्टूबर में अपनी वेबसाइट पर ‘दिल मेरा...’ गीत अपलोड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाएंगे, कॉपीराइट कलाकार को देंगे

आर्यन और शिवांश अपनी टीम के साथ अब महज डेढ़ हजार रुपये में किसी कलाकार का म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए तैयार हैं। यह दाम बाजार की अपेक्षा काफी कम है। आर्यन के अनुसार हमारी कंपनी हर वीडियो की कॉपीराइट कलाकार को ही देगी। इससे वीडियो हिट होने पर रॉयल्टी भी कलाकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed