{"_id":"5bdb42ffbdec2253c9586df9","slug":"21541096191-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई कुबेर का सर्वर फेल, करोड़ों का भुगतान फं सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई कुबेर का सर्वर फेल, करोड़ों का भुगतान फं सा
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-कुबेर का सर्वर फेल, करोड़ों का भुगतान फं सा
- बुधवार और गुरुवार को दिनभर करते रहे वेतन-पेंशन का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ई-कुबेर का सर्वर फेल होने से कोषागार से करोड़ों रुपये का भुगतान फंस गया है। दो दिन से सेंट्रल सर्वर में गड़बड़ी के चलते वेतन, पेंशन ही नहीं तमाम विभागों के भुगतान रिलीज नहीं हो सके।
प्रदेश के सभी जिला कोषागार में वेतन, पेंशन व अन्य भुगतानों को सुविधाजनक और तीव्र बनाने के लिए ई-कुबेर सॉफ्टवेयर लांच किया गया था। आरबीआई से सीधे जुड़े इस सर्वर से कर्मचारियों, पेंशनरों व अन्य लोगों का भुगतान सीधे उनके खाते में जाने की व्यवस्था बनाई गई थी। ई-कुबेर प्रणाली लांच होने के बाद से ही सर्वर में आए दिन कोई न कोई गड़बड़ी आ रही है। बुधवार व गुरुवार को दिन भर सर्वर डाउन होने से तमाम विभागों के लंबित भुगतान नहीं हो सके, जबकि कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का भुगतान भी नहीं हो सका। विभागों के कर्मचारी और पेंशनधारी दिनभर भुगतान रिलीज होने का इंतजार करते रहे। गुरुवार की शाम छह बजे से सर्वर चला, लेकिन तब तक कार्यालय बंद होने का समय हो चुका था। मुख्य कोषाधिकारी डॉ. नंद किशोर धर द्विवेदी ने बताया कि सेंट्रल सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी के चलते काम प्रभावित हुआ था। गुरुवार की शाम छह बजे लखनऊ से ही इसे ठीक करा लिया गया है। सभी लंबित भुगतान को समय से खातों में भेज दिया जाएगा।