{"_id":"5b79bbe842c792466a505389","slug":"21534704616-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकाने बंद कराने पर उग्र हुए व्यापारी, घंटो जाम रहा हाई-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकाने बंद कराने पर उग्र हुए व्यापारी, घंटो जाम रहा हाई-वे
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुकाने बंद कराने पर उग्र हुए व्यापारी, हाईवे जाम किया
सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर यातायात सुचारु कराया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/कोल्हुई। रविवार को कोल्हुई कस्बे में दुकानें बंद कराए जाने के मसले पर बवाल हो गया। कथित भाजपा नेता और व्यापारियों के बीच नोकझोंक के बाद गुस्साए व्यापारियों ने सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। व्यापारियों का गुस्सा देख पुलिस प्रशासन को पसीना आने लगा। बवाल बढ़ते देख कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। सीओ फरेंदा के समझाने के बाद व्यापारियों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ।
बताया जाता है कि रविवार को कोल्हुई क़स्बे में रहने वाले देवानंद अपने तमाम साथियों के साथ कोल्हुई बाजार में पहुंचे। उन पर आरोप है कि वह अपने को भाजपा नेता बताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में दुकानों को जबरन बंद कराने लगे। कुछ दुकानदारों ने जब इसका विरोध किया तो इन लोगों हंगामा करना शुरू कर दिया। व्यापारियों से नोकझोंक के साथ ही मारपीट पर उतारू हो गए। इससे कस्बे के तमाम व्यापारी गुस्से में आ गए। इसके बाद व्यापारियों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ सीओ फरेंदा अशोक मिश्रा मौके पर पहुंचे। उग्र व्यापारी अपने साथ बदसलूकी होने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जता रहे थे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल, उपेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, कृष्ण शंकर उपाध्याय, ईश्वर गुप्ता, सोनू, प्रमोद जायसवाल, राममिलन समेत तमाम व्यापारी प्रदर्शनस्थल पर डटे रहे। सपा नेता पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सात दिन का राष्ट्रीय शोक है। इस बीच कुछ करना ठीक नहीं है। सीओ फरेंदा ने व्यापारियों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस बीच करीब घंटे भर हाईवे जाम रहा। व्यापारियों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी हर वर्ग के नेता थे। उनके निधन पर सभी लोगों को दुख है, लेकिन शोक प्रकट करने के लिए बेवजह किसी व्यापारी को प्रताड़ित किया जाना ठीक नहीं है। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने पार्टी की ओर से किसी भी प्रकार की बंदी की घोषणा से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर पूरे देश के लोग शोक प्रकट कर रहे हैं। तथाकथित भाजपा नेता के बारे में उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता हो सकते हैं, पदाधिकारी नहीं हैं।