{"_id":"5b368c844f1c1b13358b971f","slug":"21530301572-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में 14 जुलाई को रैली कर सकते हैं प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में 14 जुलाई को रैली कर सकते हैं प्रधानमंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
PM Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 14 जुलाई को हो सकती है। वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास भी करेंगे जो पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों को सीधे यूपी की राजधानी से जोड़ेगा।
संत कबीर दास के महापरिनिर्वाण स्थली मगहर के बाद भाजपा गोरक्ष प्रांत के नेता प्रधानमंत्री की अगली रैली आजमगढ़ में कराने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार देर रात गोरखनाथ मंदिर में बैठक भी की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी वाली इस बैठक में एक्सप्रेस वे के शिलान्यास और प्रधानमंत्री की रैली की तारीख 14 जुलाई तय की गई है। साथ ही ब्योरा पीएमओ को भेजा गया है। पीएमओ से मंजूरी मिलते ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।