फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पारा फिर 40 पार, सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा तापमान

पारा फिर 40 पार, सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा तापमान

Mon, 18 Jun 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 18 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पारा फिर 40 पार, सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा तापमान
गोरखपुर। उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार को भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। नमी ज्यादा रहने से हीट इंडेक्स भी काफी ज्यादा रहा। लिहाजा तपिश भी काफी रही। यही वजह रही कि छुट्टी के बाद भी लोगों ने खुद को घरों में ही ‘कैद’ रखना उचित समझा, लेकिन वहां भी उमस से चैन नहीं मिला। कूलर और पंखे काम न आए। कम से कम तीन चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 10 बजे से शाम छह तक वातावरण में नमी 88 से 31 प्रतिशत के बीच रही। ऐसे में हीट इंडेक्स (उष्मांक) 40.2 से 44 डिग्री के बीच रहा। इतनी गर्मी की वजह से सड़काें पर लोगों की भीड़ कम नजर आई। घरों में भी लोगों को कुछ खास राहत नहीं मिल सकी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मानसून तक ऐसे ही गर्मी झेलनी पड़ेगी। सोमवार को भी पारा 40 डिग्री से पार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मानसून के आने में छह सात दिन और

मानसून अभी पश्चिम बंगाल के मिदनापुर, बागडोगरा, सिलीगुड़ी तक अटका हुआ है, क्योंकि उसका पैटर्न कमजोर हो गया है। बंगाल की खाड़ी पर जब कोई कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होगा, तभी उसके आगे बढ़ने की संभावना रहेगी। रविवार की शाम को चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है। उसके बाद ही मानसून की गति के तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed