{"_id":"5a91a05e4f1c1be13b8b4c6d","slug":"21519493214-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड एक के जिला पंचायत सदस्य चुने गए दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड एक के जिला पंचायत सदस्य चुने गए दिनेश
siddharthnagar
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जीत के बाद जिला पंचायत सदस्य पद के विजेता को प्रमाण पत्र देते आरओ,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर(सिद्धार्थनगर)। जिला पंचायत के वार्ड नंबर एक के लिए हुए उपचुनाव में दिनेश ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीतू पांडेय को 267 वोटों के अंतर से हराकर सीट अपने नाम कर ली। यह सीट उनकी मां राजकुमारी देवी के निधन से रिक्त हुई थी। वहीं, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान तीसरे स्थान पर रहे। बेहद कड़े मुकाबले में देर शाम मतगणना के परिणाम की घोषणा होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। अबीर-गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया और जीत की बधाइयां दी।
ब्लॉक कार्यालय परिसर में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के हर चरण का रुझान रोचक रहा। बेहद नजदीकी मुकाबले के चलते लोगों की सांसे टंगी रही। उपचुनाव में नीतू पांडेय, बैतुल्लाह व कन्हैया लाल के बीच मुख्य लड़ाई मानी जा रही थी। सातवें राउंड तक का रुझान भी कुछ ऐसा ही रहा। आठवें राउंड में दिनेश अचानक से बढ़त बनाते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 11वें राउंड तक नीतू और दिनेश के बीच सीधा मुकाबला बना रहा। 12वें राउंड में 195 मतों से बढ़त बनाते हुए दिनेश शीर्ष पर पहुंच गए। चौदहवें राउंड की गणना पूरी होने पर दिनेश को कुल 3775 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीतू पांडेय को 3508 मतों से संतोष करना पड़ा। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे।
एआरओ डॉ.जावेद अहमद ने परिणाम की घोषणा की। कलेक्ट्रेट स्थित उप संचालक चकबंदी न्यायालय परिसर में स्थापित आरओ कक्ष में बंदोबस्त अधिकारी ओमप्रकाश अंजोर ने विजेता को जीत का प्रमाण पत्र दिया। मतगणना के दौरान शांति-व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम डॉ.महेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार, एआरओ डॉ.जेएल चौधरी, एसके जायसवाल, बीडीओ विजय कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत मुनेब सिंह, सलमान अख्तर, सेराज अहमद, अर्जुन मिश्र, मोहाना एसओ डीसी चौधरी, कपिलवस्तु के संजय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राकेश बने अहिराडीहा के नए प्रधान
डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के अहिराडीहा गांव में प्रधान के रिक्त पद पर हुए उपचुनाव में राकेश ने जीत दर्ज की। निकटतम प्रतिद्वंदी रामसुध को 244 मतों से पराजित किया। अहिराडीहा गांव में 22 फरवरी को प्राथमिक विद्यालय पर दो बूथ पर क्रमश: 418 व 317 मत पड़े थे। शनिवार की सुबह ही ब्लॉक परिसर में मतगणना शुरू हुई। इसमें बूथ नंबर 72 पर रामसुध को 126 व राकेश को 286 मत मिले। इस बूथ पर 6 मत अवैध मिले। वहीं, दूसरे बूथ 73 पर रामसुध को 114 व राकेश को 202 वोट मिले। यहां भी एक मत अवैध मिला। मतगणना पूरा होने के बाद रामसुध को कुल 240 व राकेश को 488 मत मिलने के साथ ही राकेश को विजयी घोषित किया गया। एडीओ पंचायत राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और हरिनारायण ओझा ने राकेश कुमार को प्रमाण पत्र दिया।
किरन और रामू बने बीडीसी सदस्य
खेसरहा/पथरा। ब्लॉक क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या आठ महुलानी कोटिया पांडेय की बहुचर्चित सीट के उपचुनाव में किरन पांडेय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गरिमा राय को 190 मतों के अंतर से पराजित कर विजयी घोषित हुईं। नवंबर वर्ष 2015 के चुनाव में इस सीट से सरोजा देवी विजयी हुई थीं। बीते नवंबर में उन्होंने अपरिहार्य कारणों से त्यागपत्र दे दिया था। उपचुनाव में कुल 1500 मतदाताओं में से 884 वोटरों ने वोट डाले। शनिवार को आरओ डॉ. उदयभान वरुण व एआरओ राधेश्याम मणि की देखरेख में हुई मतगणना हुई। किरन को कुल 535 व गरिमा को 345 मत मिले। उधर, विकासखंड मिठवल में बीडीसी सदस्य के उपचुनाव में रामू यादव 71 मतों से विजयी हुए। उन्होंने विजय वर्मा को शिकस्त दी। रामू यादव को कुल 331 मत मिले, जबकि विजय वर्मा महज 260 मत ही हासिल कर सके। तीसरे नंबर पर रहे इनामुल्लाह को 112 मत मिला। मतगणना के दौरान 4 मत अवैध घोषित हुए।